अमृतसर से मुरादाबाद आए रागी जत्थे ने संगत को किया निहाल
सुबह आठ बजे से ही चंद्र नगर गुरुद्वारे में कार्यक्रम शुरू हो गया। शबद कीर्तन व लंगर में लोगों की भीड़ उमड़ी। सिख समाज के अलावा अन्य धर्मों के लोगों ने भी हिस्सा लिया। रागी जत्थे के प्रमुख गुरमेल सिंंह ने गुरु गोविंद सिंह के आदर्शों के बारे में बताया।
मुरादाबाद, जेएनएन। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में दूसरे दिन भी चंद्र नगर में लंगर व शबद कीर्तन हुआ। शबद कीर्तन में अमृतसर से आए रागी जत्थे ने कीर्तन के माध्यम से गुरु गोविंद सिंंह का गुणगान करके संगत को निहाल कर दिया। रागी जत्थे के प्रमुख गुरमेल सिंंह ने संगत को गुरु गोविंद सिंह के आदर्शों के बारे में बताया। सुबह आठ बजे से ही चंद्र नगर गुरुद्वारे में कार्यक्रम शुरू हो गया। शबद कीर्तन व लंगर में लोगों की भीड़ उमड़ी। सिख समाज के अलावा अन्य धर्मों के लोगों ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर गुरुद्वारे के प्रधान देवेंद्र चावला, जगमीत सिंह जसविंदर सिंह, अवतार सिंह, सुखविंदर सिंह, इकबाल सिंह मौजूद रहे। इधर, कटघर स्थित गुरुद्वारा में भी रविवार को गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर लंगर लगाया गया। शबद कीर्तन से लोगों ने धर्म लाभ कमाया। कटघर गुरुद्वारेे में सरदार नारायण सिंह, सरदार अजीत सिंह, सरदार गुरुवीर सिंह, सरदार गुरुवचन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।