केरल समेत अन्य राज्यों से आए 61 प्रवासी मजदूरों को कराया क्वारंटाइन Rampur News
कोरोनावायरस के चलते संपूर्ण भारत में लॉकडाउन है। लॉकडाउन के चलते हजारों मजदूर अलग-अलग प्रदेशों और जिलों में फंस गए हैं।
रामपुर,जेएनएन। केरल समेत देश के अलग-अलग राज्यों से वापस लौटे 61 स्थानीय व कुछ प्रवासी मजदूरों को तहसील प्रशासन के आदेश पर क्वारंटाइन कराया। मजदूरों को हरियाणा धर्मशाला समेत अन्य जगहों पर ठहराया गया। चेकअप के लिए स्वास्थ्य विभाग को आदेशित किया गया। एसडीएम ने बताया कि सोमवार को तहसील आए 370 मजदूरों में से 49 को चेकअप के लिए रोका गया है।
मुख्यमंत्री के आदेशों पर जहां मजदूरों को परिवहन की मदद से यूपी लाकर उनके घरों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। अभी भी सैकड़ों मजदूर पैदल यात्रा कर अपने-अपने घरों को वापस लौट रहे हैं। इसी के चलते बुधवार को केरल समेत अन्य प्रदेशों से करीब 61 मजदूर वापस अपने घर लौटे। स्थानीय प्रशासन ने मजदूरों को नगर में बनाए कैंप स्थलों में क्वारंटाइन कराया। यहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर ठीक होने पर रिलीव कर दिया जाएगा। एसडीएम डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार की देर शाम तहसील आए 370 मजदूरों का रैंडम चेकअप किया। 49 को छोड़कर बाकी सब मजदूरों को रिलीव कर दिया गया है। हरियाणा धर्मशाला, होटल अमरदीप और उत्सव गार्डन को कैंप स्थलों के रूप में अनुबंध किया है। तहसील आने वाले सभी प्रवासी या अन्य मजदूरों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। फिलहाल इस आपदा में स्थानीय प्रशासन मुस्तैदी के साथ लगा हुआ है। मौके पर सीओ जयराम, तहसीलदार अशोक कुमार, नायब तहसीलदार शरद ङ्क्षसह, कोतवाल बृजेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।