एक माह में सिर्फ 13 मीट्रिक टन धान की ही खरीद
मुरादाबाद: अमरोहा में एक अक्टूबर से धान की खरीद शुरू हो चुकी है। लेकिन पच्चीस दिन में महज 1
मुरादाबाद: अमरोहा में एक अक्टूबर से धान की खरीद शुरू हो चुकी है। लेकिन पच्चीस दिन में महज 13 मीट्रिक टन धान की ही खरीद हो पाई है। शहरी क्षेत्र के क्त्रय केंद्रों का तो अब तक खाता तक नहीं खुल पाया है। हालाकि इस बार क्त्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए किसानों को पूर्व में पंजीकरण कराया जाना जरूरी है और लेकिन किसान भी पंजीकरण में रुचि नहीं दिखा रहे। बीस क्त्रय केंद्र किए गए हैं स्थापित मालूम हो कि इस बार धान खरीद के लिए जनपद में 20 क्त्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिन पर एक अक्टूबर से धान की खरीद भी शुरू हो गई है। शहरी क्षेत्र के ज्यादातर केंद्रों का तो गुरुवार तक खाता भी नहीं खुला है। केवल ग्रामीण अंचल के क्त्रय केंद्रों पर ही धान की खरीद हो रही है। हसनपुर क्षेत्र में किसान क्त्रय केंद्रों पर ज्यादा पहुंच रहे हैं। अभी तक जनपद में करीब 13 मीट्रिक टन धान की ही खरीद हो पाई है। वैसे भी शासन स्तर से भी 8700 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जोकि गत वर्ष के मुकाबले काफी कम है। गत वर्ष धान खरीद का लक्ष्य 27000 मीट्रिक टन था, लेकिन 5100 मीट्रिक टन धान की खरीद ही पूरे सीजन में हो पाई थी। रकबा भी गत वर्ष के सापेक्ष 27000 हेक्टेयर से घटकर करीब 22 हजार हेक्टेयर रह गया है। लिहाजा शासन ने धान खरीद का लक्ष्य घटाकर 8700 मीट्रिक टन किया है। सामान्य धान का मूल्य 1750 रुपये प्रति कुंतल तथा ग्रेड-ए धान का मूल्य शासन ने 1770 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया है। धान खरीद में किसी तरह का घपला न हो इसके लिए शासन ने इस बार से किसानों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। पंजीकरण के बाद संबंधित एसडीएम द्वारा सत्यापन किए जाने के बाद ही किसान क्त्रय केंद्रों पर धान बेच पाएंगे। अपर जिलाधिकारी गुलाब चंद्र ने बताया कि सभी क्त्रय केंद्र प्रभारियों को ज्यादा से ज्यादा धान खरीद करने के निर्देश दिए गए हैं और गावों में जाकर किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।