Protest of BKU : सम्भल में कृषि कानून के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, भाजपा नेताओं के पुतले फूंके
Protest of BKU संयुक्त किसान मोर्चा की अपील पर भाकियू नेताओं ने शनिवार को सम्भल में गांव में भाजपा नेताओं के पुतले फूंकने शुरू कर दिए। जबकि पुलिस भाकियू के बड़े नेताओं को घेरे बैठी रही। किसान यूनियन के कार्यकर्ता लगातार विरोध जता रहे हैं।
मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Protest of BKU : संयुक्त किसान मोर्चा की अपील पर भाकियू नेताओं ने शनिवार को सम्भल में गांव में भाजपा नेताओं के पुतले फूंकने शुरू कर दिए। जबकि पुलिस भाकियू के बड़े नेताओं को घेरे बैठी रही। किसान यूनियन के कार्यकर्ता लगातार विरोध जता रहे हैं।
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव विजेंद्र सिंह ने भाजपा नेताओं का पुतला अपने आवास पर फूंका। इस दौरान तीनों कृषि कानूनों की प्रतियों को जलाया गया और सरकार विरोधी नारेबाजी कर कृषि कानून की वापसी की मांग की गई। इस मौके पर प्रदेश प्रमुख महासचिव विजेंद्र सिंह यादव न कहा कि किसान आंदोलन को दिल्ली की सीमाओं पर 11 माह होने वाले हैं लेकिन केंद्र सरकार किसानों की लगातार अनदेखी कर रही हैं। उधर गांव कासमपुर में भी पुतला फूंका गया। इस दौरान पुलिस अलर्ट पर तो रही, लेकिन भाकियू के दिग्गज नेताओं को उनके घरों पर नजरबंद करके बैठी रही। भाकियू नेता वीरेंद्र सिंह को देहपा चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र गौतम ने उनके घर पर ही नजरबंद कर लिया।