Move to Jagran APP

कांग्रेस जिला और महानगर अध्यक्ष पद के दावेदारों का प्रियंका वाड्रा ने लिया साक्षात्कार Moradabad news

कांग्रेस जिला और महानगर अध्यक्ष पद के लिए दिल्ली में सात दावेदारों का साक्षात्कार हुआ।

By Narendra KumarEdited By: Published: Thu, 28 Nov 2019 08:30 AM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2019 08:30 AM (IST)
कांग्रेस जिला और महानगर अध्यक्ष पद के दावेदारों का प्रियंका वाड्रा ने लिया साक्षात्कार Moradabad news
कांग्रेस जिला और महानगर अध्यक्ष पद के दावेदारों का प्रियंका वाड्रा ने लिया साक्षात्कार Moradabad news

 मुरादाबाद : कांग्रेस जिला और महानगर अध्यक्ष पद के लिए दिल्ली में सात दावेदारों का साक्षात्कार हुआ। साक्षात्कार कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने लिया। तीस नवंबर तक पदाधिकारियों के नाम की घोषणा हो जाएगी। मुरादाबाद के साथ ही मंडल से रामपुर और अमरोहा के नेताओं का भी साक्षात्कार हुआ। 

loksabha election banner

दावेदारों को दिल्ली बुलाया 

दिल्ली तुगलक रोड कार्यालय पर मुरादाबाद से अजय सारस्वत सोनी, असलम खुर्शीद, विनोद गुंबर, रिजवान कुरैशी, सचिन भारती, नदीम अंसारी, अरविंद चौधरी को दिल्ली बुलाया गया। बुधवार को खुद प्रियंका वाड्रा ने साक्षात्कार लिया। कांग्रेस को दोबारा मजबूती से खड़ा करने जुटीं प्रियंका वाड्रा पूरी तैयारी के साथ आई थीं। जिन दावेदारों से बात कर रही थीं, पूरा ब्योरा उनके पास था। उन्होंने अधिकांश सवाल संगठन से जुड़े थे। पार्टी की स्थिति को लेकर भी सवाल किए और भविष्य की योजनाओं के बोर में भी पूछा। वर्ष 2009 से लेकर 2019 तक के 

पूछा- मुरादाबाद में कैसी है कांग्रेस की स्थिति 

लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव, महापौर चुनाव के आंकड़े थे। उन्होंने पूछा कि मुरादाबाद में कांग्रेस की स्थिति अच्छी हुआ करती थी, जीत हार से अलग पार्टी का जनाधार था ये सब पार्टी से दूर क्यों हुआ। संगठन और पार्टी को किस प्रकार मजबूत किया जा सकता है, जातीय समीकरण क्या हैं। 

गांव-गांव कार्यकर्ता कैसे तैयार होंगे 

गांव-गांव तक पार्टी के कार्यकर्ता किस प्रकार से तैयार होंगे। अगर आपको अध्यक्ष बनाया जाता है तो पार्टी को मजबूत करने के लिए आपकी योजना क्या रहेगी। आमजन की बात जानने और उसे सांगठनिक क्षमता में बदलने की योजना पर महासचिव ने कई दावेदारों की सिटी-पिट्टी गुम कर दी। प्रदेश के कई जिलों से बुलाया गए दावेदारों को ताजपोशी का समय तय हो गया है। अब कोर ग्रुप दावेदारों की  तर्क का अध्ययन करेगा। 30 नवंबर तक मुरादाबाद में पार्टी का जिला अध्यक्ष के नाम से  रहस्य से पर्दा उठ जाएगा।

ये पूछे सवाल 

- संगठन कैसे मजबूत होगा 

- कांग्रेस प्रत्याशी को वोट कम क्यों मिले, हार के कारण क्या रहे 

- परंपरागत वोटर के पार्टी से मोह भंग होने का क्या कारण रहा 

- पार्टी अंदर चल रही गुटबाजी को किस प्रकार से खत्म किया जा सकता है 

- समर्पित कार्यकर्ताओं को कैसे तैयार करेंगे 

- भविष्य के लिए आपकी योजनाएं क्या हैं 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.