मुरादाबाद, जेएनएन। Crime in Sambhal : चंदाैसी थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव देवरखेड़ा में शराबी पति ने अपनी पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल पत्नी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पति को पकड़ लिया। घायल का उपचार कराकर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव देवरखेड़ा निवासी बहादुर को एक प्रधान प्रत्याशी ने शराब पिला दी। शराब पीकर बहादुर घर गया ताे पत्नी ने शराब पीने का विरोध किया। इसी बात पर बहादुर ने गाली गलौज करते हुए हाथ में चाकू मार दिया। चाकू लगने से महिला घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर डायल 112 पुलिस पहुंच गई, पुलिस ने आरोपित हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Edited By: Ravi Mishra