लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 18 बाइक का किया चालान,छह वाहन सीज Rampur News
कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते संपूर्ण भारत में लॉकडाउन है। ऐसे में बेवजह बाहर निकलने वाले लोगों पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।
रामपुर,जेएनएन। लॉकडाउन का उल्लघंन कर बिना वजह सड़कों पर घूम रहे लोगों के खिलाफ कोतवाल ने वाहन चेङ्क्षकग अभियान चला 18 बाइक का चालान करने के साथ ही छह बाइक सीज कराईं। कोरोना वायरस के चलते बचाव के लिए पुलिस प्रशासन रात-दिन क्षेत्र में लोगों से सतर्कता बरतने के साथ ही लॉकडाउन का पालन कराने की अपील कर रहा है, लेकिन लोग बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को कोतवाल रुम ङ्क्षसह बघेल ने पुलिस बल के साथ नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चला लॉकडाउन का उल्लघंन करने वालों को घरों में रहने की हिदायत दी। वाहन चेङ्क्षकग अभियान चला 18 बाइक का चालान करने के साथ ही छह बाइक को सीज किया है। कार्रवाई से दोपहिया वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया और सड़कों पर सन्नाटा छा गया। कोतवाल ने बताया कि नगर में चेङ्क्षकग अभियान चलाया गया। चालान काटने के साथ ही बाइक को सीज किया।
दढिय़ाल में लॉकडाउन का पालन कराने में लगे नायब तहसीलदार शिव प्रकाश, एसआई राजीव कुमार व पुलिस ने 28 अप्रैल को बाइक सवार दो लोगों को पकड़ लिया था। वे काशीपुर रोड की ओर से गांधी इंटर कालेज की ओर जा रहे थे। लॉकडाउन का पालन कराने व अनावश्यक रूप से बाहर घूमने का कारण जाना। इस बीच युवक बाइक से कूदकर शोर मचाता हुआ फरार हो गया। दूसरे के संतोषजनक जवाब न देने पर नायब नाजिर यूनुस जुर्माने की रसीद काटने लगे। तभी अचानक जुल्फिकार आदि शोर करते हुए पुलिस व राजस्व टीम पर हमलावर हो गए थे। राजकीय कार्य में बाधा डालते हुए पकड़े व्यक्ति को छुड़ाकर ले गए। लॉकडाउन का उल्लंघन भी किया। दढिय़ाल चौकी इंचार्ज राजीव कुमार की ओर से जुल्फिकार आदि दस नामित व कुछ अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले में फरार चल रहे दढिय़ाल मुस्तेहकम निवासी डॉ. मोहम्मद हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। आरोपित इस्तेकार को पुलिस चार मई को पहले ही गिरफ्तार कर चालान कर चुकी है।