Move to Jagran APP

पुलिस भर्ती में सीटें होंगी आरक्षित, महिलाओं की पीएसी बटालियन बनाने पर विचार : बहुगुणा

मुरादाबाद : पुलिस भर्ती में महिलाओं के लिए 20 फीसद सीटें आरक्षित होंगी। साथ ही प्रदेश की योगी

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 08:10 AM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 08:10 AM (IST)
पुलिस भर्ती में सीटें होंगी आरक्षित, महिलाओं की पीएसी बटालियन बनाने पर विचार : बहुगुणा
पुलिस भर्ती में सीटें होंगी आरक्षित, महिलाओं की पीएसी बटालियन बनाने पर विचार : बहुगुणा

मुरादाबाद : पुलिस भर्ती में महिलाओं के लिए 20 फीसद सीटें आरक्षित होंगी। साथ ही प्रदेश की योगी सरकार महिला पीएसी बटालियन बनाने पर विचार कर रही है। सरकार के डंडे से नहीं समाज और घर से ही महिलाओं के सशक्तीरण की शुरुआत होगी। यह बातें पंचायत भवन में आयोजित नारी सशक्तीकरणकार्यक्त्रम में प्रदेश सरकार में महिला परिवार कल्याण एवं पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहीं। कार्यक्रम में की शिरकत

loksabha election banner

साहस वेलफेयर सोसायटी की ओर से पंचायत भवन में रविवार को आयोजित कार्यक्त्रम में उन्होंने कहा कि यह शहर अपनी कारीगरी के लिए पूरे विश्व में विख्यात है। जब से भारत समृद्ध हुआ, हर वर्ग को समृद्ध बनाने का प्रयास किया जा रहा है। देश में महिलाओं के उत्थान के लिए आदोलन की अलख पुरुषों ने ही जगाई। सशक्तीकरण का सिद्धात घर से शुरू होता है। शक्ति के लिए शरीर का बड़ा होना जरूरी नहीं है। इसके लिए साहस का होना जरूरी है। आज हमें दहेज उत्पीडऩ, भ्रूण हत्याओं का विरोध करना है। वंचितों को आगे बढ़ाना है। जब तक हिंदुस्तान के लोग बाहर नहीं निकलेंगे हमें तरक्की नहीं मिलेगी, देश ने हमें देविया दी हैं। महिलाओं के हाथ में जो कुछ भी आता है वह निखर जाता है। ये लोग भी रहे मौजूद

कार्यक्त्रम में महापौर विनोद अग्रवाल, प्रदेश सरकार में लोक निर्माण एवं पंचायती राज राज्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह चौधरी, नगर विधायक रितेश गुप्ता, उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ विशेष गुप्ता, जिला अध्यक्ष हरिओम शर्मा, महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष अंजू लोचब, साहस वेलफेयर सोसायटी की चेयरमैन डॉ. लता चंद्र अग्रवाल, दिनेश चंद्र अग्रवाल, डॉ. अनुराग अग्रवाल, साहित्यकार डॉ. प्रेमवती उपाध्याय, समेत तमाम लोग मौजूद रहे। मंच संचालन सुगंधा अग्रवाल ने किया। आमोदिनी पत्रिका का हुआ विमोचन

कार्यक्त्रम में सोसायटी की ओर से प्रकाशित आमोदिनी पत्रिका का अतिथियों ने विमोचन किया। पत्रिका में सोसायटी की ओर से महिला कल्याण के लिए किए जा रहे कायरें का उल्लेख किया गया है। नाट्य मंचन से सभी हुए भावुक

तीन तलाक जैसे विश्वव्यापी मुद्दे पर हुए नाट्य मंचन को देख सभी भावुक नजर आए। नाट्य मंचन के माध्यम से समाज के लोगों को यह संदेश दिया गया कि इस सामाजिक बुराई के खिलाफ हम सभी को मिलकर लडऩा है। सोसायटी की चेयरमैन डॉ. लता चंद्रा ने सोसायटी की ओर से किए जा रहे कायरें की जानकारी दी। साथ ही जरूरतमंदों को जरूरी सामान उपलब्ध कराएं गए। अयोध्या में होगा रामलीला का वैश्रि्वक आयोजन

डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि इस बार अयोध्या में तीन दिनों तक दीपावली उत्सव मनाया जाएगा। यह उत्सव वैश्रि्वक आयोजन बनेगा। छह नवंबर से शुरू होने जा रहे आयोजन में कोरिया, श्रीलंका, कंबोडिया, थाईलैंड के साथ ही रूस के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। इन सभी देशों का विशेष प्रतिनिधि मंडल भी उत्सव में मौजूद रहेगा। सरयू तट पर तीन लाख दीप जलाने का विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी हो रही है। इसके लिए गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकार्ड की टीम अयोध्या पहुंच चुकी है। सरकार विकास की दृष्टि से कार्य कर रही है। दूसरे चरण में पर्यटन की दृष्टि से छोटे-छोटे शहरों में विकास कार्य किए जाएंगे। जिला अस्पताल में अलर्ट रहे डॉक्टर

महिला बाल कल्याण एवं परिवार कल्याण कैबिनेट मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी रविवार को पंचायत भवन के कार्यक्त्रम में थीं। स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने के लिए कहीं अस्पताल न पहुंच जाएं, इसे लेकर स्वास्थ्य अधिकारी सतर्क थे। सफाई व्यवस्था के अलावा स्टाफ भी तैनात रहा। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. ज्योत्सना उपाध्याय पंत और महिला अस्पताल प्रमुख चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. कल्पना सिंह इमरजेंसी में पहुंच गई थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.