जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंंचे लाल मस्जिद
मंगलवार की दोपहर एडीएम सिटी और पुलिस अधीक्षक नगर मुहल्ला लाल मस्जिद पहुचे। यहां उन्होंने जलसों के बारे में जानकारी की। जमीयत अहले सुन्नत के सदस्यों ने हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन को लेकर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर जानकारी दी।
By Abhishek PandeyEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 04:51 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 04:51 PM (IST)
मुरादाबाद, जेएनएन। जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। मंगलवार की दोपहर एडीएम सिटी और पुलिस अधीक्षक नगर मुहल्ला लाल मस्जिद पहुचे। यहां उन्होंने जलसों के बारे में जानकारी की। जमीयत अहले सुन्नत के सदस्यों ने हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन को लेकर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर जानकारी दी। बताया गया कि जुलूस तो नहीं निकाला जा रहा है। शारीरिक दूरी के नियम के साथ घरों में जलसे होंगे। घरों में चरागा किया जायेगा। मुहम्मद साहब की सुन्नतों के बारे में बताया। इस दौरान रिजवान उर रहमान, शुजाअत अली आदि रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें