Move to Jagran APP

PM Modi Eight Years : मोदी सरकार के आठ साल होने पर जानिए भाजपा कार्यकर्ताओं की क्या है तैयारी

PM Modi Eight Years भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद एवं लोकसभा प्रभारी सुरेंद्र नागर ने कहां कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के आठ वर्ष 30 मई 2022 को पूरे हो रहे हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Tue, 17 May 2022 09:42 AM (IST)Updated: Tue, 17 May 2022 09:42 AM (IST)
PM Modi Eight Years : मोदी सरकार के आठ साल होने पर जानिए भाजपा कार्यकर्ताओं की क्या है तैयारी
PM Modi Eight Years : केंद्र सरकार के आठ वर्ष 30 मई 2022 को पूरे हो रहे हैं।

मुरादाबाद, जेएनएन। PM Modi Eight Years : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद एवं लोकसभा प्रभारी सुरेंद्र नागर ने कहां कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के आठ वर्ष 30 मई 2022 को पूरे हो रहे हैं। इन वर्षों में जहां एक और ऐतिहासिक निर्णय देश हित में लिए गए हैं, वहीं अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति की और अग्रसर होते हुए देश ने विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाईयां प्राप्त की हैं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार 30 मई से 15 जून तक देशभर में बूथ स्तर तक आठ साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम मनाया जाएगा। कल्याण कार्यक्रम के तहत रिपोर्ट टू नेशन, बूथ संपर्क अभियान, बाहरी गतिविधियों के लिए 75 घंटे, विकास तीर्थ बाइक रैली, गरीब कल्याण जनसभा, बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय निकाय चुनाव एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को भाजपा कार्यकर्ता मंडल एवं जिला स्तर पर विभिन्न स्थानों पर योग शिविर के माध्यम से लाने का काम करेंगे।

बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू, जिला महामंत्री राजन बिश्नोई, कमल प्रजापति, चंद्रपाल सिंह सैनी, हरज्ञान सिंह, सुरेश सैनी, रामवीर सिंह, संजय ढाका, गजेंद्र चौधरी, भानु प्रताप सिंह, डा. विश्वास शर्मा, अरुण पंडित, अनुज विश्नोई आदि मौजूद रहे।

अपहरण के आरोपितों को गिरफ्तार नहीं करने का लगाया आरोप : मझोला थाना क्षेत्र के सिरकोई भूड़ निवासी इमरान ने बताया कि 22 अप्रैल 2022 को उसका अपरहण करने का प्रयास किया गया था। इस मामले में चार आरोपितों के खिलाफ मझोला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद है। आरोपित के खिलाफ पत्नी ने तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित पक्ष की ओर से पत्नी और उसके परिवार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.