Move to Jagran APP

PM Modi की मन की बात में नहीं गूंजी अमरोहा की ढोलक, किसी भी कारोबारी से नहीं हुआ संवाद

PM Modi Mann Ki Baat रविवार की सुबह 11 बजे लकड़ी हस्तकला एसोसिएशन के अध्यक्ष शक्ति कुमार अग्रवाल के आवास पर पीएम के मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेहनतकश बनने की अपील की।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Sun, 29 May 2022 12:53 PM (IST)Updated: Sun, 29 May 2022 12:53 PM (IST)
PM Modi की मन की बात में नहीं गूंजी अमरोहा की ढोलक, किसी भी कारोबारी से नहीं हुआ संवाद
PM Modi Mann Ki Baat : एलईडी पर लाइव तस्वीर देखकर खुश हो गए कारोबारी

अमरोहा, जेएनएन। PM Modi Mann Ki Baat : रविवार की सुबह 11 बजे लकड़ी हस्तकला एसोसिएशन के अध्यक्ष शक्ति कुमार अग्रवाल के आवास पर पीएम के मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। आधा घंटा तक यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग राज्यों के मेहनतकश लोगों के द्वारा स्थापित किए गए कीर्तिमान का जिक्रय किया और अन्य लोगों से भी उनकी तरह बनने की अपील की। लेकिन, अमरोहा की ढोलक का कोई जिक्र नहीं किया गया।

loksabha election banner

कार्यक्रम में केवल कारोबारियों की बैठे हुए तस्वीर जरूर दिखाई गई। इस पर ही उन्होंने संतोष कर पीएम के संबोधन को सराहा। पीएम के लाइव टेलीकास्ट को लेकर जनपद के ढोलक कारोबारियों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। सुबह साढ़े दस बजे से ही कारोबारी व कारीगर संवाद की भनक लगते ही अध्यक्ष के आवास पर जम गए। थोड़ी देर बाद भाजपा कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। काफी भीड़भाड़ जमा हो गई। जैसे ही कार्यक्रम का सजीव प्रसारण शुरू हुआ वैसे ही सब शांत हो गए।

उनके द्वारा बताए गए लोगों की मेहनत की कहानी ध्यानपूर्वक सुनी। इसी बीच ढोलक कारीगरों की तस्वीर लाइव दिखाई गई। जिस पर कारोबारी खुश हुए। साढ़े ग्यारह बजे तक पीएम का संबोधन चला लेकिन, उन्होंने न तो अमरोहा का नाम लिया और न ही ढोलक का जिक्रय किया। केवल तस्वीर देखकर ही कार्यकर्ता खुश नजर आए। संबोधन खत्म होते ही भारत माता की जयकारे लगाते हुए बाहर निकल गए।

जरूरतमंदों ने एक-एक रुपये में मिनी चैरिटी बाजार से खरीदे कपड़े : इनरव्हील क्लब अमरोहा सरगम के तत्वावधान में धर्मशाला में एक मिनी चैरिटी बाजार का आयोजन किया गया। कमजोर वर्ग के लोगों के लिए सभी जरूरी वस्तुएं उपलब्ध थी। जिसमें जरूरतमंदों ने एक-एक रुपये में कपड़ों व अन्य वस्तुओं कीखरीदारी की। क्लब अध्यक्ष प्रीति लोचन ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए जरूरत की सभी वस्तुएं एक ही स्थान पर उपलब्ध थी। जिसमें मात्र एक-एक रुपये में जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई गई। इस चैरिटी हाट का आयोजन संस्था के सभी सदस्यों के सहयोग से हुआ है। मिनी बाजार में, पुरुष, महिला, बच्चों के कपड़े एवं घर की जरूरत का सामान, डेकोरेशन का सामान उपलब्ध था। कार्यक्रम में सचिव नीतू रस्तोगी, शालिनी कपूर, नीतू अग्रवाल, प्रीति मालीवाल, पारू महेश्वरी आदि सदस्य मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.