यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana : किसान ऑनलाइन खुद ठीक कर सकेंगे गलतियां, पोर्टल पर मिलेगा हेल्पडेस्क का विकल्प
पीएम किसान सम्मान निधि योजना। ट्रांजक्शन फेल होने के बाद में पता लग जाएगा। जेंडर गलत है तो सही किया ...और पढ़ें

मुरादाबाद, जेएनएन। किसानों के लिए एक खुशखबरी है। सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए उसे कहीं चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पीएम किसान योजना पोर्टल पर हेल्पडेस्क ऑप्सन खोल दिया है। इस साइट पर जाने के बाद किसान आधार कार्ड नंबर के जरिए अपना खाता खोल सकता है। इसके लिए वह किसी कैफे संचालक की भी मदद ले सकते हैं।
उप निदेशक कृषि सीएल यादव ने बताया कि यह व्यवस्था उन किसानों के लिए हुई है, जिनके आवेदन में गलतियां हो जाती हैं। इसके बाद उन्हें सही कराने के लिए वह दफ्तरों के चक्कर काटते रहते थे। इसके लिए पीएम किसान डॉट गोव डॉट इन लिंक पर जाकर हेल्प डेस्क ऑप्सन खोलना होगा। इसके बाद अपना अपना आधार कार्ड या खाता संख्या और पंजीकरण में अंकित मोबाइल नंबर दर्ज करके अपना विवरण खोल सकते हैं। इस ऑप्सन से खाता संख्या गलत है तो ठीक हो जाएगा। किस्त नहीं आने के बारे में पूरी जानकारी किसान को मिल सकती है। ट्रांजक्शन फेल होने के बाद में पता लग जाएगा। जेंडर गलत है तो सही किया जा सकता है। आधार नंबर को भी सही करके दोबारा लिख सकते हैं। इससे किसानों को होने वाली दिक्कतों से राहत मिलेगी। इसके लिए किसी को कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी। किसान खुद अपने मोबाइल पर भी ऑप्सन खोलकर गलतियों को सुधार सकते हैं। अपने आसपास के कैफे में जाकर भी गलतियों को सुधारा जा सकता है।
