पानी की कमी से नहीं मुरझाएंगे पौधे: मंडलायुक्त
विश्व पर्यावरण दिवस पर सिविल डिफेंस के द्वारा अधिग्रहीत किए गए पानी के टैंकर को किया रवाना।
मुरादाबाद: विश्व पर्यावरण दिवस पर सिविल डिफेंस के द्वारा अधिग्रहीत किए गए पानी के टैंकर को मंडलायुक्त वीरेन्द्र कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सिविल डिफेंस के पदाधिकारी प्रतिवर्ष पौधे रोपित करने का काम करते हैं। लेकिन इस बार पानी की कमी से मुरझाने वाले पौधों को बचाने का संकल्प सिविल डिफेंस के पदाधिकारियों ने लिया है। शुक्रवार को मंडलायुक्त ने अपने कार्यालय के बाहर से पानी के टैंकर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं उन्होंने सिविल डिफेंस के द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की। इस दौरान सिविल डिफेंस की डिप्टी कंट्रोलर अनीता प्रताप सिंह, डिप्टी चीफ वार्डेन नजमुल इस्लाम, प्रभागीय वार्डन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, उप प्रभागीय वार्डन विचित्र शर्मा, विजय कुमार, अनुभव गुप्ता के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।