Move to Jagran APP

मुरादाबाद में हृदयगति रुकने से पाकिस्तानी महिला की मौत, 22 साल से देश में रह रहा है पर‍िवार

मह‍िला की शादी 1998 में गोरखपुर के युवक से हुई थी। पिछले 15 साल से मुरादाबाद की पीतलबस्ती में रह रहा है परिवार। पाकिस्तान के रहने वाले शाहिद अली बेग का कुनबा मूलरूप से नई सड़क का रहने वाला है। बंटवारे के वक्त वो पाकिस्तान चले गए थे।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 03 Jan 2021 10:28 AM (IST)Updated: Sun, 03 Jan 2021 10:28 AM (IST)
मुरादाबाद में हृदयगति रुकने से पाकिस्तानी महिला की मौत, 22 साल से देश में रह रहा है पर‍िवार
नमाज के बाद महिला को ईदगाह के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया।

मुरादाबाद, जेएनएन। पाकिस्तानी नागरिक महिला की शनिवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वह पिछले 22 साल से भारत में लांग टर्म वीजा पर रह रही थी। महिला की मौत से पाकिस्तान में रह रहा परिवार भी गमजदा है। इशा की नमाज के बाद महिला को ईदगाह के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। 

loksabha election banner

पाकिस्तान के रहने वाले शाहिद अली बेग का कुनबा मूलरूप से नई सड़क का रहने वाला है। बंटवारे के वक्त वो पाकिस्तान चले गए थे। तब से वहीं रह रहे थे। उन्होंने 1998 में बेटी मेहनाज की शादी गोरखपुर के रहने वाले सलीम के साथ कर दी थी। उसके बाद से मेहनाज लांग टर्म वीजा पर भारत में ही रह रहीं थींं। सलीम परिवार के साथ मुरादाबाद के पीतलनगर पुलिस चौकी के पास आकर रहने लगे। इस बात की जानकारी उन्होंने एलआइयू को भी दे दी थी। नागरिकता के लिए उन्होंने भारत सरकार सरकार से निवेदन भी कर रखा है। मेहनाज के तीन बेटे हैं। शनिवार को मेहनाज का हृदयगति रुकने की वजह से इंतकाल हो गया। परिवार के लोगों ने फौरन ही एलआइयू को जानकारी दी। रात के इशा की नमाज के बाद महिला को ईदगाह कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.