नईम उस्ताद ने तैयार किया 65 फीट का रावण का पुतला, 300 बम लगाए; भव्यता बनी आकर्षण का केंद्र
पाकबड़ा में इस बार 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा, जिसे मेरठ के नईम उस्ताद ने तैयार किया है।

आज होगा 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन।
HighLights
पाकबड़ा में 65 फीट ऊंचे रावण का पुतला दहन।
मेरठ के कारीगर नईम उस्ताद ने किया तैयार।
विजयदशमी पर मुरादाबाद में यातायात रूट डायवर्जन।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। दशहरा पर्व को लेकर पाकबड़ा में तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार यहां 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
रावण के इस विशाल पुतले को मेरठ के कारीगर नईम उस्ताद ने तैयार किया है। पुतले की विशाल ऊंचाई और भव्यता लोगों को आकर्षित कर रही है।
रावण के पुतले में करीब 250 से 300 बम लगाए गए हैं। दशहरा मेला कमेटी के सदस्य सुनील गुप्ता, रामबाबू भटनागर, तोताराम सैनी, जयप्रकाश मंत्री और वेगराम प्रजापति हलवाई सहित अन्य लोग मेले की व्यवस्था संभाल रहे हैं।
आज मनाया जा रहा विजयादशमी
मंगलवार 20 अक्टूबर (आज) विजयदशमी (दशहरा पर्व) है। जिले में 36 व शहर में 15 स्थानों पर रावण दहन होगा। शहर में 17 स्थानों पर रामलीला का मंचन हो रहा है।
ऐसे में विजय दशमी पर शहर में इन सभी स्थानों पर मेले का आयोजन होगा। इस दौरान हजारों लोग यहां पहुंचेंगे। सुरक्षा को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। मकसद किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने व लोगों की महफूज रखना है।
रूट डायवर्जन के अनुसार, आज शाम पांच बजे से शहर में भारी वाहनों का पूरी तरह से प्रवेश बंद हो जाएगा। ऐसे में यदि आप स्वजन संग किसी आयोजन या अन्य स्थान पर वाहन से जा रहे है तो ध्यान से आइए। रूट डायवर्जन अच्छी तरह देख लें, ताकि गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत न हो। इस दौरान रोडवेज बस, प्राइवेट बस व अन्य छोटे माल वाहक वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में कहां-कहां होगा रावण दहन? कहीं 221 फीट का रावण तो कहीं जलेगा 30 फीट का कॉकरोच और नकली दवा कारोबार
