Citizenship Amendment Act 2019 : विरोध में निकाला जुलूस, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च Sambhal News
नागरिक संशोधन कानून के विरोध में कई जगहों पर लोगों ने विरोध जताया। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
सम्भल। नागरिक संशोधन बिल के विरोध में जिले के चौधरी सराय में इंडियन मुस्लिम लीग के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। इसमें काफी लोगों ने सहभागिता की। इसके बाद उप जिलाधिकारी राजेश कुमार को मुस्लिम लीग के जिलाध्यक्ष मुकीम कुरैशी, मुफ्ती आजम अलाउद्दीन अजमली आदि ने ज्ञापन सौंपा।
तैनात रहीं फोर्स
प्रदर्शन और विरोध के मद्देनजर जिले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। पुलिस सुबह से ही सक्रिय रही। कई जगहों पर बेरीकेडिंग भी लगाई गई थी। इसके अलावा पुलिस ने फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
रामपुर में भी विरोध
रामपुर में भी नागरिक संशोधन बिल के विरोध में आवाज बुलंद की गई। शहर के स्टार चौराहे पर लोगों की भीड़ जुटी। इस दौरान सरकार के इस फैसले का कड़ा विरोध जताया गया।
जाम के बने हालात
बिल के विरोध में कई जगहों पर जुलूस निकालकर नारेबाजी की गई। इससे कई जगहों पर जाम के हालात बन गए। हालांकि पुलिस की कड़ी व्यवस्था के चलते लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने लोगों के विरोध और प्रदर्शन को देखते हुए पहले से ही कमर कस ली थी। इसकी वजह से आम लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई।