Move to Jagran APP

मिथलेश के निर्विरोध जिपं.अध्यक्ष चुने जाने पर भी दिखा विरोध का नजारा

नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष मिथलेश रानी ने कहा कि विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 04:45 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 04:45 PM (IST)
मिथलेश के निर्विरोध जिपं.अध्यक्ष चुने जाने पर भी दिखा विरोध का नजारा
मिथलेश के निर्विरोध जिपं.अध्यक्ष चुने जाने पर भी दिखा विरोध का नजारा

मुरादाबाद (रईस शेख) : नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष मिथलेश रानी के निर्विरोध चुने जाने के बावजूद विरोध का नजारा साफ दिखाई दिया। शपथ ग्रहण समारोह से एक दर्जन से अधिक सपा एवं बसपा जिला पंचायत सदस्यों ने बहिष्कार किया। उधर जिला पंचायत की सियासत में एक और महिला जिला पंचायत अध्यक्ष ने कदम रखा है। शपथ ग्रहण समारोह से बसपा के अरुण कुमार सिंह, विनयवीर सिंह, राबुल पाशा, सपा के हाजी मुहम्मद उस्मान, विद्यादेवी, सबा समेत एक दर्जन से अधिक सदस्यों ने बहिष्कार कर दूरी बनाए रखी। हालांकि मिथलेश के कई सपा-बसपा समर्थकों ने राहें जुदा होने के बावजूद राजनीतिक रिश्ते बरकरार रखने की बात कही। दूसरी बार नहीं बनीं अध्यक्ष

loksabha election banner

अब तक छह महिलाएं जिला पंचायत अध्यक्ष बन चुकी हैं। जिनमें कुसुम लता यादव ही दोबार अध्यक्ष चुनी गई। पहली बार 22 मई,1995 से 27 जून, 2000 तक व दूसरी बार 14 जनवरी 2006 से 13 जनवरी, 2011 तक अध्यक्ष रहीं। गुलनाज अकबर 14 जनवरी, 2011 से 13 दिसंबर 2012 तक, मंजू देवी 24 जनवरी, 2013 से 13 जनवरी, 2016 तक व शलिता सिंह 14 जनवरी, 2016 से पांच सितंबर, 2018 जिपं. अध्यक्ष रहीं। जिपं. बोर्ड की बैठक दस अक्टूबर को

जिला पंचायत संचालन बोर्ड की बैठक दस अक्टूबर को जिला पंचायत सभागार में होगी। अपर मुख्य अधिकारी शिशुपाल शर्मा ने बताया कि बैठक का ऐजेंडा शीघ्र ही तैयार कर लिया जाएगा। इस बाबत जिला पंचायत अध्यक्ष मिथलेश रानी ने भी अनुमति दे दी है। जिला पंचायत सदस्यों की भी राय ली जा र ही है। मिथलेश भाजपा की प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं

मुरादाबाद : विकास खंडों में केसरिया लहराने के बाद अब जिला पंचायत में भी केसरिया लहराया है। नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष मिथलेश रानी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करने के बाद कहा कि विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। अब तक के इतिहास में मिथलेश भाजपा की प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गई हैं।

पंचायत सभागार में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कांठ विधायक राजेश कुमार चुन्नू ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने विकास कार्यो को तरजीह देने और निष्पक्ष होकर विकास की धार तेज करने की बात कही। विकास कार्यो को गति देने पर जोर

खादी ग्रामोद्योग आयोग के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान एवं भाजपा नेता रामवीर सिंह ने विकास कार्यो को गति देने पर जोर दिया। जिला पंचायत सदस्य मुकेश यादव, जरीफ मलिक, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की संयोजिका प्रिया अग्रवाल, महिला मोर्चा की अंजू लोचब तथा ओंकार सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष को मुबारकबाद दी। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, दलपतपुर दुग्ध संघ के अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, मंजू गुप्ता, मदालसा शर्मा, हेमंत कुमार, ब्लाक प्रमुख मूंढापांडे ललित कौशिक, मनीष कुमार सिंह, बब्बू लंबरदार, लवली यादव, नाजमा मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। संचालन प्रदीप शर्मा ने किया। विकास कराना लक्ष्य

नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष मिथलेश रानी ने सभी को साथ लेकर विकास कार्य कराने का वादा किया। उन्होंने सदस्यों को पूरा सम्मान व विकास कार्य के बंटवारे में किसी की अनदेखी न करने का यकीन दिलाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.