उफ! गेहूं तोलने के लिए तीन दिन तक इंतजार
मुरादाबाद: सरकार की किसानों को तमाम सुविधाएं मुहैया कराने की कोशिशों को सरकारी तंत्र ही पल
मुरादाबाद: सरकार की किसानों को तमाम सुविधाएं मुहैया कराने की कोशिशों को सरकारी तंत्र ही पलीता लगा रहा है। क्रय केंद्रों पर हालत यह है कि कर्मचारी गेहूं की तोल ही नहीं कर रहे हैं। परेशान किसानों ने प्रदर्शन करके समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
गेहूं क्रय केंद्रों पर धीमी खरीद बनी किसानों के लिए सिरदर्द ठाकुरद्वारा क्षेत्र के किसानों के गेंहू की खरीद के लिए रतूपुरा मार्ग पर स्थित मंडी समिति में तीन तोल केंद्र बनाए गए हैं। किसानों का आरोप है कि तीनों पर तोल धीमी गति से चल रही है। किसानों को तीन तीन दिन तक क्रय केंद्रों पर रहना पड़ता है। किसानों को नुकसान के साथ परेशानी भी उठानी पड़ रही है। कर्मचारियों की लापरवाही पर अफसर भी बेपरवाह किसानों का आरोप है कि तोल केंद्रों पर स्टाफ सुस्ती से काम कर रहा है। किसानों ने तोल में तेजी नहीं आने पर आदोलन की चेतावनी दी है।
अखिल भारतीय मजदूर सभा ने एसएमआइ को ज्ञापन भेजा है और कहा है कि गाव कालाझाडा स्थित गेंहू खरीद केंद्र पर तोल नहीं हो रही है। किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुस्साए किसानों ने कर्मियों के खिलाफ किया प्रदर्शन
किसानों ने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि किसानों से 15 रुपये प्रति कुंतल की घूस मागी जा रही है। घूस नहीं देने पर किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। हालत यह है कि तोल इंचार्ज केंद्र पर नहीं पहुंचते हैं। किसानों को इंतजार करने होता है और कर्मचारी की शिकायत भी नहीं कर पाते हैं। ज्ञापन देने वालों में प्रीतम सिंह, अमित कुमार, राम सिंह, राजू, वीर सिंह, कैलाश सिंह आदि शामिल थे।
दो मई को सुबह आठ बजे गेंहू लेकर पहुंचा गया था, लेकिन गुरुवार शाम तक उसका गेंहू नहीं तोला जा सका है। विभाग किसानों के साथ खिलवाड़ कर रहा है।
असगर अली, किसान। बीते दिन सुबह करीब पाच बजे अनाज लेकर मंडी समिति में पहुंच गया था। तीन मई को शाम पाच बजे तक भी उसका अनाज नहीं तोला जा सका है। किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
रामकिशोर, किसान।
बीते दिन सुबह करीब चार बजे अनाज लेकर आया था। तीन मई की शाम तक उसका नंबर आ सका है। बीती रात उसने यहीं गुजारी जिससे परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
लखवेंद्र सिंह, किसान।