मुरादाबाद के कोविड अस्पताल में अब सिर्फ 22 मरीज भर्ती, कम हो रही कोरोना मरीजों की संख्या
Number of Corona Infections in Moradabad जिले के एल-थ्री और एल-टू अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। इससे स्वास्थ्य महकमे को भी राहत मिली है। इस समय एल-टू अस्पताल में सिर्फ चार मरीजों का ही इलाज हो रहा है।
मुरादाबाद, जेएनएन। जिले के एल-थ्री और एल-टू अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। मंगलवार को एल-थ्री अस्पताल में सिर्फ 22 मरीज ही भर्ती थे। वहीं महिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में बने एल-टू अस्पताल में सिर्फ चार मरीजों का इलाज हो रहा है। उनकी हालत भी अब स्थिर है।
जिले में अब तक 11 हजार 470 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 11 हजार 186 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा एल-थ्री अस्पताल में स्टाफ पूरा लगा हुआ है। रात दिन की डयूटी की जा रही है। एल-टू अस्पताल में भी यही हाल है। पिछले दिनों हालात ये थे कि कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद पहले से बीमार लोगों को स्वास्थ्य विभाग एल-थ्री अस्पताल में भर्ती करा रहा था। होम आइसोलेशन के बाद से अस्पतालों में मरीजों की संख्या कम हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार शारीरिक दूरी के नियम का पालन करने की अपील कर रहे हैं। इसके साथ ही लगातार मास्क लगाने के बारे में बताया जा रहा है।
कोरोना संक्रमण के गंभीर मरीजों की अस्पतालों में संख्या बहुत कम है। एल-थ्री अस्पताल में 22 और एल-टू अस्पताल में चार मरीज ही भर्ती हैं।
डॉ. एमसी गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी