Move to Jagran APP

Online studies : अब दूरदर्शन पर चलेंगी कक्षाएं, पढ़ाई करेंगे बच्चे

Online studies अधिकारियों की मानें तो दूरदर्शन व स्वयंप्रभा चैनल के जरिए ऐसे बच्चों को शिक्षित किए जाने योजना है। हालांकि अभी सबकुछ शासन के निर्देशों पर टिका हुआ है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 10:01 AM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 10:02 AM (IST)
Online studies : अब दूरदर्शन पर चलेंगी कक्षाएं, पढ़ाई करेंगे बच्चे
Online studies : अब दूरदर्शन पर चलेंगी कक्षाएं, पढ़ाई करेंगे बच्चे

मुरादाबाद। माध्यमिक स्कूलों में पढऩे वाले बच्चे ऑनलाइन प्लेटफार्म पर पढ़ाई के अलावा अब दूरदर्शन पर भी पढ़ेंगे। दूरदर्शन पर कक्षाओं का प्रसारण खासतौर पर ऑफलाइन बच्चों के लिए होगा, जो अब तक स्कूलों की ओर से बनाए गए वाट्सएप ग्रुप व अन्य प्लेटफार्म से नहीं जुड़ पाए हैं। हालांकि, इस पर शासन को फैसला लेना है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि जल्द ही दूरदर्शन व ऑनलाइन शैक्षिक सत्र के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

loksabha election banner

15 जुलाई तक सभी स्कूलों में ऑनलाइन शैक्षिक सत्र शुरू करने के निर्देश शासन की ओर से दिए गए हैं। लेकिन, ग्रामीण क्षेत्रों में कई ऐसे छात्र-छात्राएं हैं जिनके पास एंड्रायड फोन या लैपटॉप नहीं है। ये बच्चे लॉकडाउन के समय से ई-शिक्षा से दूर हैं। ऐसे बच्चों को ऑनलाइन शुरू हो रहे शैक्षिक सत्र से जोडऩे के लिए शासनस्तर पर योजना तैयार की जा रही है।

दस और 12 के लिए दूरदर्शन, नौ व 11 के लिए स्वयंप्रभा

कक्षा नौ से 12 तक के बच्चों को ऑनलाइन शैक्षिक सत्र से जोड?े के लिए दूरदर्शन व स्वयंप्रभा चैनल के स्लॉट लिए जाएंगे। सबकुछ ठीक रहा तो कक्षा दस व 12 के लिए प्रसारण दूरदर्शन व नौ व 11 के लिए स्वयंप्रभा चैनल पर प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए सभी जिलों से प्रत्येक विषयों की रिकॉर्डेड वीडियो मंगाई जा रही हैं।

पटरी पर लौट रही पढ़ाई 

लॉकडाउन में पूरी तरह से बंद पढ़ाई अब फिर से शुरू हो गई है। हालांकि इसका स्वरूप अब बदल गया है। अब पूरी तरह से ऑनलाइन शिक्षा पर जोर है। कई घरों में बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक भी आने लगे हैं। ऑनलाइन एजुकेशन के प्रति बच्चों और शिक्षकों का रुझान भी काफी बढ़ गया है। स्कूलों की ओर से पूरी तरह से अब ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली अपनाई जा रही है। नई व्यवस्था के तहत अब बच्चे दूरदर्शन पर भी पढ़ाई कर सकेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.