यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अमरोहा के सलेमपुर गोसाई में बुखार से एक और व्यक्ति की मौत, कोहराम Amroha news
जनपद अमरोहा में बुखार का प्रकोप थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। शनिवार को फिर बुखार से एक ...और पढ़ें

मुरादाबाद । जनपद अमरोहा के गांंव सलेमपुर गोसाई में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में गांंव में एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंंच गई। इससे खलबली मच गई। बुखार से मौत होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन बुखार से मौतें होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग इससे निपटने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। इसी का परिणाम है कि बुखार से होने वाली मौते थम नहीं रही है।
अब तक पंद्रह की बुखार से हो चुकी है मौत
गांंव निवासी रामकुंवर का 50 वर्षीय पुत्र चेतराम सिंह पिछले 5 दिन से बुखार की चपेट में था। शुक्रवार की शाम उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के लिए लेकर चले गए। जहां पर रात करीब 1:30 बजे उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। वही उसका पुत्र भी बुखार की चपेट में है। बता दें कि अब तक गांव में 15 से अधिक लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह ने बताया कि व्यक्ति की मौत होने की जानकारी मिली है। टीम भेजकर मामले की जांच करवाई जा रही है।
