Move to Jagran APP

राजेश सिंघल हटे, सम्भल में ओमवीर बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष Sambhal News

उधर राजेश सिंघल ने भी इसकी पुष्टि की है। बहजोई क्षेत्र के गांव रचैटा के रहने वाले ओमवीर सिंह खडगवंशी को भाजपा जिलाध्यक्ष बने हैं।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 23 Jun 2019 01:39 AM (IST)Updated: Mon, 24 Jun 2019 03:12 PM (IST)
राजेश सिंघल हटे, सम्भल में ओमवीर बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष  Sambhal News
राजेश सिंघल हटे, सम्भल में ओमवीर बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष Sambhal News
सम्भल । भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल को पद से हटा दिया गया है। अब भाजपा ने ओमवीर को जिम्मेदारी दी है। उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया गया है। शहर के मोहल्ला कोटपूर्वी में रहने वाले राजेश सिंघल पिछले काफी समय से जिलाध्यक्ष के पद पर थे। शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय व प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल को पद से हटाने का पत्र जारी किया है। उधर राजेश सिंघल ने भी इसकी पुष्टि की है। बहजोई क्षेत्र के गांव रचैटा के रहने वाले ओमवीर सिंह खडगवंशी को भाजपा जिलाध्यक्ष बने हैं। बता दें कि ओमवीर सिंह खडगवंशी वर्ष 2004 में सम्भल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे। हालांकि चुनाव में वह नहीं जीत सके। प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य है। लगातार पार्टी को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम रहे है। उन्हें जिम्मेदारी मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.