खेत में कार्य कर रही महिला से ग्राम प्रधान ने की अश्लीलता, विरोध करने पर फोड़ दी आंख
गजरौला के गांव कुमराला बहादुरपुर के खेत पर चारा काट रही एक महिला को बुरी नियत से दबोच लिया। विरोध करने पर महिला के मुंह पर दरांती से दर्जन से अधिक बार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 29 Mar 2019 09:16 PM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2019 09:16 PM (IST)
अमरोहा। गजरौला के गांव कुमराला बहादुरपुर के खेत पर चारा काट रही एक महिला को बुरी नियत से दबोच लिया। विरोध करने पर महिला के मुंह पर दरांती से दर्जन से अधिक बार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
गांव निवासी खजान सिंह की पत्नी अनीता शुक्रवार की शाम खेत पर पशुओं के लिए चारा काट रही थी। आरोप है कि इस दौरान गांव का मौजूदा प्रधान नशे में धुत होकर खेत पर पहुंचा और बुरी नीयत से उसे दबोच लिया। महिला ने विरोध किया तो दरांती से उसके मुंह पर दर्जनभर से अधिक वार कर दिए। इस दौरान एक महिला की आंख भी फूट गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आरोपित को मौके से ही पकड़ लिया। भीड़ ने उसे जमकर पीटा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें