भ्रष्टाचार के मामले में कोई समझौता नहीं : मौर्य
मुरादाबाद। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में सरकार क
मुरादाबाद। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में सरकार कोई भी समझौता नहीं करेगी, जितने भी मामले सामने आएंगे। उनमें कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नूरपुर उपचुनाव में प्रचार के लिए जाने से पूर्व उप मुख्यमंत्री सर्किट हाउस पहुंचे। वहा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भ्रष्टाचार की शिकायतों को सरकार गंभीरता से ले रही है। आपकी जो भी शिकायतें हैं। उनको लिखित में दें। उन सब पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि आपने अपनी मेहनत से प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाई है। यह सब कार्यकर्ताओं की बदौलत ही है। हमारे लिए कार्यकर्ता सबसे पहले हैं। मैं उपमुख्यमंत्री बाद में हूं, पहले कार्यकर्ता हूं। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कार्यकर्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से सुनें और उनका तत्काल निस्तारण करें।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि गठबंधन कोई चुनौती नहीं है। कार्यकर्ताओं के बल पर हम लोकसभा चुनाव 2019 में भी जीतेंगे और वह भी पहले से ज्यादा सीटों के साथ। काग्रेस अध्यक्ष राहुल गाधी द्वारा प्रधानमंत्री पर भ्रष्टाचार को लेकर की गई टिप्पणी पर कहा कि इसका जवाब उन्हें देश की जनता देगी। प्रदेश को गढ्डा मुक्त करने के अभियान पर कहा कि आप लोगों ने देखा होगा कि पहले से सड़कें बेहतर हुई हैं इस बार गढ्डे भरे नहीं जाएंगे बल्कि सड़कें इतनी मजबूत होंगी, जो आगामी 10- 20 वषरें तक चलेगी। गठबंधन पर बोले कि हमारे प्रधानमंत्री एक ही हैं नरेंद्र मोदी और आगे भी रहेंगे। विपक्ष के पास तो पता नहीं कितने प्रधानमंत्री हैं।