दो बीवियों के बीच हुआ पति की रात का बंटवारा, जानिए क्या है मामला Moradabad News
शादीशुदा युवक ने युवती से किया था दूसरा निकाह। शिकायत मिलने पर नारी उत्थान केंद्र में हुआ समझौता।
मुरादाबाद, जेएनएन। शादीशुदा व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर एक युवती का यौन शोषण किया। बाद में उसे पुलिस की कार्रवाई के डर से निकाह करना पड़ा। लेकिन, रात में दूसरी बीवी के पास नहीं जाता था। मामला नारी उत्थान में पहुंचा तो दोनों बीवियों ने शौहर की रातों को बांटकर समझौता कर लिया।
यह है पूरा मामला
पीडि़ता नागफनी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी रिश्तेदारी करूला के जयंतीपुर में है। वहां उसका आना-जाना था। शादी का झांसा देकर रिश्तेदारी में रहने वाले शादीशुदा व्यक्ति ने पीडि़ता का यौन शोषण करना शुरू कर दिया लेकिन, निकाह करने को तैयार नहीं था। शिकायत मिलने पर मुकदमा लिखने की नौबत आई तो पुलिस के दबाव में निकाह हो गया। इसके बाद पता चला कि युवक पहले से शादी-शुदा है। पीडि़ता को उसने किराए के मकान में दूसरी जगह रखवा दिया। शादी के बाद से कभी भी वह रात के समय पीडि़ता के साथ नहीं रहा। इस पर पीडि़ता ने एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई। एसएसपी ने मामला नारी उत्थान केंद्र भेजा। काउंसिलिंग एमपी सिंह द्वारा करवाई गई। दोनों पक्षों को बुलाया गया। पीडि़ता के पति से काउंसलरों से बात की। दोनों बीवियों को भी समझाया गया। इस दौरान वह पीडि़ता के साथ रात के समय रहने के लिए राजी हो गया। समझौते के तहत पति अब दोनों बीवियों के साथ एक-एक रात गुजारेगा। दोनों बीवियों को बैठाकर वह रातें तय कर लेगा।