Move to Jagran APP

भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे के खिलाफ एनसीआर दर्ज

सम्भल में भाजपा जिलाध्यक्ष और कैंटर चालक के बीच हुए विवाद में पुलिस ने कार्रवाई की है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 10:10 AM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 10:10 AM (IST)
भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे के खिलाफ एनसीआर दर्ज
भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे के खिलाफ एनसीआर दर्ज

मुरादाबाद : सम्भल में भाजपा जिलाध्यक्ष और कैंटर चालक के बीच हुए विवाद में पुलिस ने कार्रवाई की है। भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने एनसीआर दर्ज की गई है जिसमें मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं होटल पर खाना लेने आए एक युवक ने भी मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे के खिलाफ तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। ये है पूरा मामला

loksabha election banner

कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय में एक निजी होटल पर रविवार की रात भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश ¨सघल का बेटा जयेश ¨सघल अपने कुछ साथियों के साथ खाना खाने के लिए पहुंचा था। इस बीच होटल पर कुछ कैंटर चालक खड़े थे। दोनों पक्षों के लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। विवाद बढ़ा तो लोगों की भीड़ जुट गई। चार थानों की पुलिस के साथ पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद मौके पर पहुंचे थे। किसी तरह पुलिस ने मामले को शांत किया था। तीन लोग इस मारपीट में घायल हुए थे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश ¨सघल बहजोई से आ रहे थे। विवाद देखकर वह अपने बेटे को लेकर मौके से निकल गए थे। इस मामले में सोमवार को पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली। साथ ही सरायतरीन निवासी मोहम्मद अली ने भी भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने भी आरोप लगाया कि वह होटल पर थे। भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे ने मारपीट की। चोट आई है। जान से मारने की धमकी देकर भाग जाने की बात भी तहरीर में कही गई है। खुले मंच से सपा जिलाध्यक्ष ने कहा पुलिस से भी निपट लेंगे हम

तहसील परिसर में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस को भी खुलेआम धमकी दे दी। जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने कहा कि तिलकधारी तिलक लगाकर रात में होटलों पर पहुंचकर मांस खा रहे हैं और मारपीट कर रहे हैं। पुलिस इस मामले में कार्रवाई करे। किसी के दबाव में न आएं क्योंकि 2019 में केंद्र सरकार नहीं रहेगी और 2022 में प्रदेश से भी यह सरकार चली जाएगी। इसी को देखते हुए पुलिस को अपना काम करना चाहिए। अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो हम पुलिस से भी निपट लेंगे। हर तरफ जाम लगाकर इसका विरोध किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.