Move to Jagran APP

Nawab khandan Rampur : हीरे जवाहरात से सजी पोशाक पहनती थीं राजमाता रफत जमानी बेगम

Nawab khandan Rampur नवाब खानदान का हमेशा से ही अलग रुतबा रहा है। यही वजह है कि इंतेकाल के 33 साल बाद भी राजमाता के फोटो का क्रेज बरकार है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 07:20 AM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 07:20 AM (IST)
Nawab khandan Rampur : हीरे जवाहरात से सजी पोशाक पहनती थीं राजमाता रफत जमानी बेगम
Nawab khandan Rampur : हीरे जवाहरात से सजी पोशाक पहनती थीं राजमाता रफत जमानी बेगम

रामपुर (मुस्लेमीन)। आजादी से पहले रामपुर में नवाबों का राज था। उनकी अपनी सरकार थी। पुलिस, फौज, अदालतें सब कुछ उनका अपना था। तब नवाबों के बड़े जलवे थे। बड़ी शान ओ शौकत की ङ्क्षजदगी गुजारते थे। रियासत के आखिरी नवाब रजा अली खां की तीन रानियां थीं। बड़ी रानी राजमाता रफत जमानी बेगम बेहद खूबसूरत थीं। हीरे जवाहरात से सजी शाही पोशाक पहनती थीं तो उनकी खबसूरती में चार चांद लग जाते थे। शाही पोशाक में खींचे गए उनके फोटो का आज भी बड़ा क्रेज है। 33 साल पहले उनकी मौत हो चुकी है। लेकिन, अब भी देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी इनके फोटो फायदे के लिए इस्तेमाल किए जाते रहे हैं।

loksabha election banner

राजमाता के शाही पोशाक में लिए गए फोटो उनकी जवानी के दौर के हैं। इस पोशाक में वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसीलिए उनके फोटो को कई कंपनिया इस्तेमाल करती रहीं। राजमाता की बहू पूर्व सांसद बेगम नूरबानो बताती हैं कि राजमाता की शाही पोशाक तैयार करने के लिए खास कारीगर थे। रामपुर दरबार की बेगमों के लिए स्पेशल फरसी पायजामा तैयार होता था। छह गज का शिफोन का दुपट्टा था। इसी तरह फुल आस्तीन की कमीज थी। इस पोशाक पर जरदोजी से रुपहेली व सुनहेरी फूल पत्ती बनती थीं। इसमें हीरे मोती और सोने के तार लगते थे। सिर से लेकर पैर तक गहने पहनती थीं। राजमाता हीरे के हार और सोने व हीरे जवाहरात से जडि़त ताज भी पहनती थीं।

राजमाता के पौत्र नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां बताते हैं कि राजमाता की कई सौ पोशाक थीं, जो उन्होने अपनी बहुओं और बेटियों को दे दी। वह कहते हैं कि राजमाता की हीरे जवाहारात से सजी पोशाक अगर अब तैयार कराई जाए तो एक करोड़ से भी ज्यादा खर्च आएगा।

नोटिस के बाद लगी रोक

पाकिस्तानी सीरियल नौलखा में भी इनके फोटो लगए गए। दिल्ली व मुंबई की फैशन परिधान बेचने वाली कंपनी ने भी इनके फोटो का इस्तेमाल किया। नवाब रजा अली खां की बेटी मेहरुन्निशा बेगम के फोटो भी कई कंपनियों ने इस्तेमाल किए हैं। चीन के एक रेस्टोरेंट ने भी मीनू कार्ड पर इनके फोटो का प्रयोग किया। जानकारी में आने पर नवाब काजिम अली खां ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कानूनी नोटिस भिजवाए। इसके बाद इनके इस्तेमाल पर रोक लगाई गई। वह कहते हैं कि कई कंपनियों ने बिना इजाजत फोटो का इस्तेमाल किया है। जानकारी में आते ही नोटिस भेजकर रोक लगवाई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.