नसीमुद्दीन बोले-राहुल गांधी के बयान का समर्थन करती है पार्टी Moradabad News
सिद्दीकी ने कहा कि किसान की बात और किसान मांग रहे विषय के फार्म भरवाए जाएंगे। अभियान सोशल मीडिया पर प्रचारित किया जाएगा।
मुरादाबाद, जेएनएन। अखिल भारतीय कांग्रेस सलाहकार समिति के सदस्य और विधान परिषद सदस्य नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नाम का सहारा लेकर संसद में शोर मचाने वाले जनता की नजर में बेनकाब हुए लोग हैं। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के डंडे मारे जाने वाले बयान पर कहा कि पार्टी उनका समर्थन करती है। किसान आंदोलन को लेकर संगठन के सदस्यों को अलर्ट करने मुरादाबाद आए सिद्दीकी ने सर्किट हाउस में पत्रकारों ने बातचीत में केंद्र सरकार पर संविधान की अनदेखी के आरोप लगाए।
देश को बांटने की साजिश रच रही सरकार
बोले, सरकार देश को धर्म के आधार पर बांटने की साजिश रच रही है। इसीलिए सीएए लाई है और एनआरसी का माहौल बनाने में जुटी है, लेकिन कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी। संविधान के कायदे और न्यायालय के निणर््ाय का सम्मान करते हुए जनता की आवाज बुलंद करेगी।
विधान परिषद सदस्य ने कहा कि केंद्र सरकार के हालिया प्रयास जनता को अपनी ओर खींच नहीं पाए। इसीलिए तरह तरह के हथकंडे अपना रही है। ऐसे में हम संवैधानिक तरीके से अपनी बात कहेंगे।
चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का दावा
कांग्रेसी नेता ने दिल्ली विधान सभा चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन का दावा किया। कहा कि हाल में भाजपा से तीन राज्य छीने हैं। झारखंड और महाराष्ट्र में हम सरकार में हैं। अब यूपी की सत्ता हासिल करने में जुटे हैं। प्रियंका वाड्रा के एक्शन प्लान और अजय कुमार की अगुवाई में यूपी की सत्ता लेकर रहेंगे।
किसान आंदोलन को असरदार बनाएं कार्यकर्ता
कांग्रेस के किसान आंदोलन की रूपरेखा समझाने आए संगठन के सलाहकार नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं से खुलकर बात की। अभियान की चर्चा की और इसे असरदार प्रयास की अपील की। बताया कि पहला चरण शुरू हो चुका है। जिलाअध्यक्ष विनोद गुंबर, महानगर अध्यक्ष रिजवान कुरैशी, प्रदेश सचिव सचिन चौधरी, पूर्व विधायक फूल कुंवर, आनंद मोहन गुप्ता, अनुभव महरोत्रा और मेजर जेपी सिंह सहित अन्य सदस्यों को अभियान की खास जिम्मेदारी दी।
रविवार से ब्लाक स्तरीय बैठक होगी, जिसमें कम से कम पच्चीस सदस्य शामिल होंगे। किसानों के घर घर जाकर संगठन की ओर से तैयार फार्म भरवाएंगे। इसकी रिपोर्ट पीसीसी को दी जाएगी। 17 से 23 फरवरी के बीच किसान जागरण के लिए नुक्कड़ सभा और उसके बाद हर ब्लाक से दस किसानों के फार्म भरवाए जाएंगे। 25 फरवरी को विधायक और 28 फरवरी को सांसद के आवास पर कांग्रेसी प्रदर्शन करेंगे।
बताया कि तीन मार्च को तहसील दिवस पर प्रदर्शन और छह मार्च को डीएम कार्यालय पर धरना और प्रदर्शन के जरिए कांग्रेसी अपनी बात र खेंगे। 17 मार्च को प्रदेश मुख्यालय के प्रदर्शन में जिले से किसान और कांग्रेसी जाएंगे।
30 किसानों से फार्म भरवाए
कुन्दरकी विधान सभा क्षेत्र के ईंधनपुर नगला में सिद्दीकी ने टीम संग पहुंचकर किसानों की बात सुनी। गांव में 30 किसानों से अभियान के फार्म भरवाए और लोगों को संगठन के इस अभियान की चर्चा की।