Move to Jagran APP

नाजायज रिश्तों का अंजाम, आशिकों के लिए कातिल बन गई पत्नी

Murder in illegal relationship नाजायज रिश्तों का काला सच छिपाने और अवैध संबंध को बरकरार रखने की ख्वाहिश ने एक महिला को कातिल बना दिया।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 17 Jul 2020 08:55 AM (IST)Updated: Fri, 17 Jul 2020 08:55 AM (IST)
नाजायज रिश्तों का अंजाम, आशिकों के लिए कातिल बन गई पत्नी
नाजायज रिश्तों का अंजाम, आशिकों के लिए कातिल बन गई पत्नी

मुरादाबाद, जेएनएन। मूंढापांडे थाना क्षेत्र से दिल दहलाने वाली एक घटना प्रकाश में आई है। नाजायज प्रेम संबंध को परवान चढ़ाने की मंशा से एक महिला ने अपने आशिकों के साथ मिलकर बेरहमी के साथ पहले पति का कत्ल किया, फिर शव कुएं में छिपा दिया। इतना ही नहीं पुलिस को गुमराह करने के प्रयास में कातिल ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर भी दे दी। गुरुवार को शव बरामद होते ही महिला की काली कारगुजारी प्रकाश में आ गई। कत्ल में शामिल महिला समेत तीन आरोपितों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक फरार आरोपित की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

loksabha election banner

यह है पूरा मामला

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के हरसैनगंज गांव निवासी 26 वर्षीय सुखपाल राजगीर मिस्त्री था। बुधवार को सुखपाल की पत्नी मंजू ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका पति मंगलवार से ही लापता है। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस लापता युवक की तलाश में जुटी। गुरुवार को सुबह पुलिस के होश तब उड़ गए, जब ग्रामीणों से पता चला कि हसनगंज गांव की सीमा में एक कुएं में शव मिला है। पुलिस ने शव बाहर निकाला। मृतक की पहचान सुखपाल के रूप में हुई। उसके गले व शरीर के अन्य हिस्से पर धारदार हथियार के निशान मिले। प्रकरण में हत्या की धारा तरमीम करते हुए पुलिस कातिल की तलाश में जुटी।

ऐसे संदेह के घेरे में आए कातिल

सुखपाल के कातिलों तक पहुंचने के प्रयास में पुलिस ने घटना की जांच मृतक के घर से शुरू की। इस बीच पता चला कि खाईखेड़ा गांव का रहने वाला राजीव मृतक का रिश्तेदार है। सुखपाल की बहन ऊषा से राजीव की शादी हुई है। मंगलवार देर शाम बहनोई के बुलावे पर सुखपाल अपनी पत्नी मंजू के साथ उसके घर पहुंचा। वहां कटघर थाना क्षेत्र में गोङ्क्षवदनगर का रहने वाला राजकुमार भी मौजूद था। पूछताछ में राजीव की पत्नी उषा ने बताया कि सभी ने एक साथ दावत खाई। पति के कहने पर रात में वह बच्चों के साथ छत पर सोने चली गई। जबकि सुखपाल, उसकी पत्नी मंजू, राजीव व राजकुमार घर में मौजूद थे।

कातिलों ने ऐसे कुबूल किया गुनाह

जांच में हाथ लगी मंजू से पुलिस ने सुखपाल के कत्ल की वजह पूछी। सख्ती से पूछताछ में गुनाह कबूल करते हुए मंजू ने बताया कि प्रेमसंबंध व लालच में आकर उसने अपने आशिकों के साथ मिलकर पति का कत्ल किया। महिला ने पुलिस को बताया कि गोंङ्क्षवदनगर के रहने वाले राजकुमार से उसके पहले से ही प्रेमसंबंध है। राजकुमार का घर पर आना जाना है। इस बीच नंदोई राजीव भी मंजू के मोहपाश में बंध गया। दोनों के नाजायज रिश्ते मंजू से हो गए। योजनाबद्ध तरीके से मंजू ने नंदोई पर डोरा डाला। महिला ने दोनों प्रेमियों को पति की हत्या के लिए उकसा दिसा। दोनों शातिर महिला के बहकावे में आ गए। योजना के तहत कातिल सुखपाल को उसके बहनोई राजीव के घर ले गए। खाने खाने के बाद बाग में आम खिलाने का लालच देकर तीनों सुखपाल को खेत की ओर ले गए। सुनसान जगह पर तीनों आरोपितों ने चाकू से सुखपाल का कत्ल कर दिया। मंजू व राजकुमार गिरफ्तार कर लिए गए हैं। राजीव फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.