Move to Jagran APP

नगर विधायक होम क्वारंटाइन,कार्यकर्ताओ में खलबली

सर्किट हाउस में वित्त संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना से।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 02:58 AM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 02:58 AM (IST)
नगर विधायक होम क्वारंटाइन,कार्यकर्ताओ में खलबली
नगर विधायक होम क्वारंटाइन,कार्यकर्ताओ में खलबली

मुरादाबाद, जेएनएन : सर्किट हाउस में वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना से मिलने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं में खलबली मची है। मेरठ में मंत्री द्वारा हॉस्पिटल में जिनसे मुलाकात की गई, उसमे कुछ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी मिलने के पहले सुरेश खन्ना सर्किट हाउस में अधिकारियों और भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर चुके थे। रिपोर्ट की सूचना मिलने के बाद मंत्री सुरेश खन्ना होम क्वारंटाइन हो गए। मंत्री के क्वारंटाइन होने की जानकारी मिलते ही नगर विधायक रितेश गुप्ता भी होम क्वारंटाइन हो गए हैं। बताया कि मंत्री की रिपोर्ट अभी नहीं आई है, फिर भी सुरक्षा जरूरी है। होम क्वारंटॉइन हो गये हैं। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि अभी वे क्वारंटॉइन नहीं हुए हैं, अगर जरूरत पड़ी तो होम क्वारंटाइन होंगे। हालांकि वहां मौजूद अधिकारियों को भी होम क्वारंटाइन होना चाहिए।

loksabha election banner

रेल यात्री 14 दिनों के लिए होंगे होम क्वारंटाइन

जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि एक जून से सूबे में 55 ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में जो भी यात्री रेल से आएंगे वह 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन होंगे। हालांकि इस दौरान अगर कोई व्यक्ति दूसरे राज्यों से कुछ दिनों के लिए आता है,और उसे दोबारा वापस जाना होगा तो ऐसी स्थिति में उसे होम क्वारंटाइन नहीं किया जाएगा। रेल यात्रियों को होम क्वारंटाइन कराने के लिए प्रशासन और रेलवे के अफसर मिलकर काम करेंगे। रेल से यात्रा करके आने वाले सभी यात्रियों की सूची तैयार की जाएगी,इसके बाद उन्हें होम क्वारंटाइन किया जाएगा। अगर रेलवे स्टेशन में थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति मिलता है,तो उसे संस्थागत क्वारंटाइन किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.