मुरादाबाद नगर निगम एक नवंबर से ठीक करेगा खराब प्रकाश बिंदु
गर निगम त्योहारी सीजन में प्रकाश व्यवस्था को दुरस्त करेगा। दीपावली तक अभियान चलाकर खराब प्रकाश बिंदु ठीक किए जाएंगे। इसकी शुरूआत एक नवंबर से शुरू हो जाएगी। मुरादाबाद में 40 हजार प्रकाश बिंदु हैं। कई जगह मुहल्लों में अंधेरा रहता है।
मुरादाबाद, जेएनएन। नगर निगम त्योहारी सीजन में प्रकाश व्यवस्था को दुरस्त करेगा। दीपावली तक अभियान चलाकर खराब प्रकाश बिंदु ठीक किए जाएंगे। इसकी शुरूआत एक नवंबर से शुरू हो जाएगी। मुरादाबाद में 40 हजार प्रकाश बिंदु हैं। कई जगह मुहल्लों में अंधेरा रहता है लेकिन, जानकारी प्रकाश विभाग को नहीं होती है। अब नगर निगम क सुपर वाइजर रात में अपने-अपने क्षेत्रों का मुआयना करेंगे और चिन्हित करके खराब प्रकाश बिंदु को ठीक करेंगे। पार्षद कोटे से लगवाई गईं लाइट शहर में कई जगह खराब हैं। कांठ रोड पर मुस्कान नर्सिंग होम से सदभावना अस्पताल की सड़क पर कई प्रकाश बिंदु खराब हैं। वहीं महाराणा प्रताप चौक से लासा मार्ट तक भी प्रकाश व्यवस्था न होने से अंधेरे में लोगों को गुजरना पड़ रहा है। पार्षदों के वार्ड में नगर निगम और हाइवे, स्टेट हाइवे पर अधिकृत कंपनी ठीक करेगी। प्रकाश प्रभारी प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि एक नवंबर से दीपावली तक खराब प्रकाश बिंदुओं को ठीक करने का अभियान चलेगा। लेकिन, हाइवे पर खराब प्रकाश बिंदु अधिकृत कंपनी करेगी।