भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को समझाया जल संचयन का महत्व
कस्बा गवां में चल रहे भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में द्वितीय दिवस कार्यकर्ताओं को जल संचयन के महत्व के बारे में समझाया गया।वर्ग को संबोधित करते हुए सुधीर मल्होत्रा ने कहा कि आज अत्यधिक जल दोहन होने से भूगर्भ जल का स्तर दिनोंदिन गिरता जा रहा है।
सम्भल, जेएनएन। कस्बा गवां में चल रहे भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में द्वितीय दिवस कार्यकर्ताओं को जल संचयन के महत्व के बारे में समझाया गया।वर्ग को संबोधित करते हुए सुधीर मल्होत्रा ने कहा कि आज अत्यधिक जल दोहन होने से भूगर्भ जल का स्तर दिनोंदिन गिरता जा रहा है। ऐसे में जल संचयन करना व दूसरों को प्रेरित करना हम सबकी जिम्मेदारी है।पूर्व एमएलसी चंद्रपाल सिंह उर्फ पप्पू चौधरी ने कहा कि भारत की वैचारिक विचारधारा का पालन करना होगा और जन जन तक इसको पहुंचाना होगा।भारत वसुधैव कुटुम्बकम में विश्वास करता है।हमारी संस्कृति वंदे मातरम की रही है।आज पूरा विश्व भारत की संस्कृति के सामने नतमस्तक है।कार्यकर्ताओं को इस विचारधारा का प्रचार प्रसार करना है।वर्ग की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शांति स्वरूप व संचालन भारत सिंह ने किया।ललित भारद्वाज, नीरज शर्मा, उमेश शर्मा, मानसिंह,नरोत्तम सिंह,शैलेश वार्ष्णेय,सुरजीत वर्मा,कृष्ण कुमार गर्ग आदि मौजूद रहे।