MP Ajam Khan : वाहन चेकिंग में नहीं रोकी गाड़ी, आजम खां के समधी बेटे के साथ गिरफ्तार Rampur news
MP Ajam Khan गाड़ी काे सीज कर दिया है। हालांकि बाद में दोनों को थाने से जमानत पर छोड़ दिया है। यह घटन शहर में सुर्खियों में है।
रामपुर, जेएनएन। पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में वाहन चेकिंग के दौरान गाड़ी न रोकने, सार्वजनिक स्थान पर थूकने और मॉस्क न लगाने पर पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी कर दी। बाद में पता चला कि आरोपित पिता सांसद आजम खां के समधी हैं। इस पर पुलिस ने थाने से दोनों को जमानत पर छोड़ दिया। घटना सोमवार शाम की है।
भ्रमण पर निकले थे एसपी
पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम शहर में भ्रमण पर थे। वह शाहबाद गेट चौराहे पर रुके, जहां पुलिस कोविड-19 की रोकथाम के लिए वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्टार चौराहे की ओर से तेज रफ्तार इनोवा कार आई। पुलिस के रोकने पर भी चालक ने कार को दौड़ा दिया और तेजी से निकल गया। इस पर पुलिस ने वायरलैस से मैसेज देकर सभी चौराहों पर तैनात पुलिस को अलर्ट कर दिया। अगले चौराहे पर कार को रोक लिया गया। कार में डायमंड सिनेमा रोड निवासी प्लाजा होटल के मालिक रिजवान मोहम्मद खां बैठे थे। वह सांसद आजम खां के समधी हैं। उनका बेटा अब्दुल रहमान कार चला रहा था। दोनों को कार से उतार लिया।
नहीं दिखा सके कागजात
गाड़ी के कागज दिखाने को कहा तो कागज नहीं दिखा सके। इसी दौरान बेटे ने सड़क पर थूक दिया। इस पर पुलिस ने मास्क न लगाने व थूकने पर जुर्माना जमा करने को कहा तो पिता-पुत्र मना करने लगे। पुलिस कर्मियों पर हमलावर हो गए। कहने लगे कि हमें मॉस्क पहनना सिखाआगे। कानून सिखाओगे। तब तक पुलिस अधीक्षक वहां आ गए। उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए। तब तक पुलिस अधीक्षक वहां आ गए। उनकी हरकत से पुलिस अधीक्षक पहले ही नाराज थे। दोनों ने मास्क नहीं लगाया हुआ था, जिस पर पुलिस अधीक्षक का पारा और चढ़ गया। उन्होंने दोनों को जमकर हड़काया। पुलिस पर उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, महामारी अधिनियम आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।