ससुराल आए मुरादाबाद के युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Moradabad youngman suicide केमरी थाना क्षेत्र में ससुराल आए मुरादाबाद के एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। वह शुक्रवार की दोपहर में ससुराल से निकला था लेकिन शनिवार की सुबह में ट्रेन से कटा उसका शव मिलने पर स्वजनों को जानकारी दी गई।
मुरादाबाद, संवाद सूत्र। Moradabad youngman suicide : रामपुर के केमरी थाना क्षेत्र में ससुराल आए मुरादाबाद के एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। वह शुक्रवार की दोपहर में ससुराल से निकला था, लेकिन शनिवार की सुबह में ट्रेन से कटा उसका शव मिलने पर स्वजनों को जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नगर के मुहल्ला चमारान निवासी हीरालाल सैनी ने अपनी पुत्री कंचन की शादी सात साल पहले मुरादाबाद के मोहल्ला मछरिया निवासी हिम्मत सैनी के पुत्र अजय सिंह सैनी के साथ ही थी। अजय मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। लेकिन लाकडाउन के दौरान उसकी आर्थिक स्थित ठीक नहीं चल रही थी। वह मजदूरी की तलाश में इधर-उधर घूमता था। कभी मुरादाबाद क्षेत्र में तो कभी ससुराल में आकर मेहनत मजदूरी करने लगता था। इधर तीन माह पहले ससुर हीरालाल की सड़क हादसे में मौत होने के बाद ससुराल पक्ष से भी कमजोर पड़ गया। वह पत्नी बच्चों के साथ तीन दिन पहले ससुराल आया था। यहीं पर मजदूरी करने लगा। पत्नी कंचन ने बताया कि वह शुक्रवार को ससुराल में कहीं काम करने जाने की बात कहकर चले। उसके बाद वापस नहीं लौटे। लेकिन काफी रात बीत जाने के बाद भी वापस नहीं आए तो ससुराल वालों को चिन्ता हुई। उन्होंने अजय को तलाश किया लेकिन कहीं भी कोई पता नहीं चला। सुबह में गुजरैला मार्ग पर रेलवे फाटक संख्या 28 सी के समीप उसका शव पड़ा मिला। अजय के रूप रुप में पहचान होने पर सूचना मिलते ही ससुराल वाले भी पहुंच गए। एसआई अरविंद भट्ट भी पुलिस के साथ पहुंच गए। मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पत्नी कंचन ने बताया कि उनके तीन मासूम बच्चों में प्रियांश पांच साल, लविश चार साल और दो साल का सिद्धू हैं।