विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में दो बेटियों के जन्म पर पति ने दिया तीन तलाक, मारपीट कर प्रेग्नेंट पत्नी को घर से निकाला

Published: Thu, 22 Oct 2026 11:38 AM (IST)

मुरादाबाद में दो बेटियों को जन्म देने और तीसरी बार गर्भवती होने पर हिना को पति ने तीन तलाक दिया।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

HighLights

  1. दो बेटियों के जन्म पर महिला को तीन तलाक दिया।

  2. गर्भवती हिना को ससुरालियों ने पीटा, गला घोंटने की कोशिश की।

  3. पुलिस ने पति समेत आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। भैंसिया गांव निवासी हिना ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी रामपुर जिले के टांडा क्षेत्र के चक जिम गांव निवासी रफी हसन से हुई थी।

वैवाहिक जीवन में दो बेटियों को जन्म दिया। बेटियां पैदा होने के कारण पति और ससुराल के अन्य लोग उसे ताने देते थे। ससुरालियों ने पति का दूसरा निकाह कराने की धमकी देना शुरू कर दिया।

15 सितंबर की रात करीब आठ बजे ससुराल वालों ने पीटा। उसके बाद दुपट्टे से गला घोंटने की कोशिश की गई। आरोपितों ने धमकी दी कि इस बार भी लड़की पैदा हुई तो उसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे।

महिला मौजूदा समय में आठ माह की गर्भवती है। अगले दिन उसके पिता और भाई के पहुंचने पर पति ने तीन तलाक दिया और दोनों बेटियों समेत उसे घर से निकाल दिया।

इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर आरोपित पति रफी के अलावा इकबाल, मुख्तरी, भूरी, अशफाक, बिलाल, फुरकान और खदीजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।