Move to Jagran APP

Moradabad Weather Forecast : हल्‍के कोहरे के साथ बढ़ती जाएगी ठंड, तापमान में आएगी ग‍िरावट

Moradabad Weather Forecast ब मौसम में तेजी से बदलाव आना शुरू हो गया है। शहर में भले की अभी ज्‍यादा ठंडक का अहसास नहीं हो रहा है लेकिन ग्रामीण इलाकों में लोगों ने अभी से रजाई कंबल आदि बाहर न‍िकाल ल‍िए हैं।

By Narendra KumarEdited By: Published: Tue, 09 Nov 2021 07:39 AM (IST)Updated: Tue, 09 Nov 2021 07:39 AM (IST)
Moradabad Weather Forecast : हल्‍के कोहरे के साथ बढ़ती जाएगी ठंड, तापमान में आएगी ग‍िरावट
आगामी द‍िनों में मौसम साफ रह सकता है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Moradabad Weather Forecast : अब मौसम में तेजी से बदलाव आना शुरू हो गया है। शहर में भले की अभी ज्‍यादा ठंडक का अहसास नहीं हो रहा है लेकिन ग्रामीण इलाकों में लोगों ने अभी से रजाई, कंबल आदि बाहर न‍िकाल ल‍िए हैं। वहीं कोहरे ने भी दस्‍तक देनी शुरू कर दी है। मौसम व‍िभाग के अनुसार आज और कल हल्‍का कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में ग‍िरावट दर्ज होने से ठंड भी बढ़ सकती है।  हालांक‍ि आगामी द‍िनों में मौसम साफ रह सकता है।

loksabha election banner

हवा के साथ हल्के कोहरे ने कराया ठंड का अहसास : नवंबर का महीना शुरू हो चुका है लेकिन अभी तक मौसम में सुबह शाम की ही हल्की ठंड है लेकिन शनिवार की रात को चली ठंडी हवा के बाद अब हल्के कोहरे ने लोगों को ठंड का अहसास कराना शुरू कर द‍िया है। अब तक शर्ट पहनने वाले लोग अब गर्म कपड़े पहने नजर आने लगे हैं। कई दिनों से आए बदलाव के बाद एक बार फिर मौसम ने पलटी खा ली है। चली हवा ने लोगों को ठंड का अहसास कराया तो लाेगों ने ठंड से बचने के लिए कंबल आदि का सहारा लिया। रविवार को हल्‍की धुंध छाई रही थी। इसके अलावा सुबह के समय कोहरे का असर देखा जा रहा है। बादलों के साथ सर्द हवाएं चल रहीं हैं। सुबह के समय बाहर न‍िकलने और टहलने वाले लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। 

आगामी द‍िनों के तापमान पर एक नजर 

तारीख           न्‍यूनतम तापमान         अधिकतम तापमान 

09-नवंबर        13.0                          28.0 

10-नवंबर         13.0                         28.0 

11-नवंबर          14.0                        27.0 

12-नवंबर          13.0                        26.0 

13-नवंबर           12.0                        26.0 

14-नवंबर           12.0                        26.0


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.