Move to Jagran APP

Moradabad Weather : मौसम में बदलाव, आज भी छाए रह सकते हैं बादल, आ सकती है आंधी

मौसम विभाग की मानें तो दस से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। शुक्रवार को बादल छाए रहने की सम्भावना है। शनिवार को तेज धूप निकलने के आसार हैं मानसून आने में सवा महीना है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 07 May 2021 11:06 AM (IST)Updated: Fri, 07 May 2021 11:06 AM (IST)
Moradabad Weather : मौसम में बदलाव, आज भी छाए रह सकते हैं बादल, आ सकती है आंधी
गुरुवार की सुबह ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहाना शाम को तेज आंधी।

मुरादाबाद।  गुरुवार को दिन भर बादल छाए रहने के बाद शाम को धूल भरी आंधी चली। आंधी इतनी तेज थी घर के दरवाजे व खिड़कियों को बंद करना पड़ा। बारिश के आसार बने रहे लेकिन, बारिश तो रात नौ बजे तक नहीं हुई लेकिन, बादल गरजते रहे। सुबह पूरब दिशा से ठंडी हवाएं चल रही थीं। जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली। वहीं मौसम व‍िभाग के अनुसार आज भी बादल छाए रहेंगे और आंधी भी आ सकती है। 

loksabha election banner

गुरुवार को तापमान भी अधिकतम 29 डिग्री रहा। धूप के साथ सूरज उदय हुआ। दोपहर के बाद बादल छा गए, जिससे बारिश होने की सम्भावनाएं बढ़ गई हैं। लाकडाउन के बावजूद सड़कों पर वाहनों की आवाजाही अच्छी है। शाम को सात बजे आंधी शुरू हुई और आठ बजे तक हवा सामान्य हो पाई। मौसम विभाग की मानें तो दस से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। शुक्रवार को बादल छाए रहने की सम्भावना है। शनिवार को तेज धूप निकलने के आसार हैं, मानसून आने में सवा महीना है लेकिन, धूल भरी आंधी कई बार आएगी। लाकडाउन के बावजूद वाहनों सड़कों पर दौड़ते वाहनों की रफ्तार भी तेज आंधी के कारण कम हो गई। तमाम वाहन सवार सुरक्षित जगह रुककर आंधी रुकने का इंतजार किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.