मुरादाबाद समेत तीन जिलों में नलकूप कनेक्शनों का सर्वे शुरू, ये गलती करने पर होगी कड़ी कार्रवाई
बिजली विभाग ने मुरादाबाद, संभल और रामपुर में नलकूप कनेक्शनों का सर्वे शुरू किया है ताकि यह पता चल सके ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
मुरादाबाद, संभल, रामपुर में नलकूप कनेक्शनों का सर्वे शुरू।
गलत स्थान पर चल रहे कनेक्शनों पर होगी कड़ी कार्रवाई।
भविष्य में नलकूप मोटर क्षमता की भी होगी जांच।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। नलकूप कनेक्शन लेकर दूसरे स्थान पर चलाने वालों पर बिजली विभाग कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। विभाग मुरादाबाद, संभल और रामपुर जिले में नलकूप कनेक्शन की लोकेशन चेक करने के लिए सर्वे शुरू करा दिया है। शुरुआती सर्वे में विभाग यह पता करना चाहता है कि कितने नलकूप दूसरे लाेकेशन पर चल रहे हैं। मुरादाबाद जिले में एक लाख से अधिक नलकूप कनेक्शन धारक है।
मुरादाबाद जिले में एक लाख से अधिक नलकूप कनेक्शन धारक हैं। इन सभी कनेक्शनों की लोकेशन का सत्यापन करना विभाग के लिए बड़ी चुनौती है। सर्वे के माध्यम से यह जांच की जाएगी कि उपभोक्ता जिस स्थान के लिए नलकूप कनेक्शन स्वीकृत कराया है, उसका इस्तेमाल उसी स्थान पर कर रहा है या नहीं। यदि कनेक्शन का उपयोग दूसरे स्थान पर किया जा रहा है तो संबंधित उपभोक्ता को चिह्नित किया जा सकता है।
बिजली विभाग ने मुरादाबाद के साथ संभल और रामपुर जिले में भी नलकूप कनेक्शनों की लोकेशन की जांच शुरू कराई है। सर्वे के दौरान नलकूप कनेक्शन के स्वीकृत स्थान और मौके पर उसके संचालन की स्थिति का मिलान किया जाएगा। इससे विभाग को यह जानकारी मिल सकेगी कि कितने उपभोक्ता निर्धारित स्थान से हटकर नलकूप चला रहे हैं।
फिलहाल विभाग शुरुआती सर्वे के जरिए ऐसे कनेक्शनों का आंकड़ा जुटाने में लगा है। सर्वे पूरा होने के बाद चिह्नित उपभोक्ताओं के मामलों की जांच की जाएगी। इसके बाद नियमों के तहत कार्रवाई की तैयारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश का बड़ा एलान, अगले माह सपा जारी करेगी अपना घोषणा पत्र
विभाग की इस पहल से नलकूप कनेक्शनों के इस्तेमाल पर निगरानी बढ़ेगी और निर्धारित स्थान से अलग कनेक्शन चलाने वाले उपभोक्ता जांच के दायरे में आएंगे। मुख्य अभियंता शशांक अग्रवाल ने बताया कि नलकूप के कनेक्शन की लोकेशन चेक कराई जा रही है। जिससे पता चल सके कि नलकूप कहां-कहां पर चल रहे हैं।
फिर होगी मोटर की क्षमता की जांच
बिजली विभाग अभी भले ही नलकूप के लोकेशन चेक करा रही हो, लेकिन अब जल्द ही बिजली विभाग नलकूप की मोटर क्षमता की भी जांच कराने की तैयारी कर रहा है। नलकूप में दस किलोवाट क्षमता की मोटर ही चल सकती है, लेकिन तमाम किसानों ने इससे अधिक क्षमता की मोटर चला रहे हैं। ऐसे में बिजली विभाग सभी नलकूपों की मोटर की क्षमता की भी जल्द ही जांच कराएगा।
