Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Moradabad News: पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाला, पुल‍िस ने SSP के आदेश पर दर्ज की FIR

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 03:07 PM (IST)

    मुरादाबाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर, एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ...और पढ़ें

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मझोला निवासी महिला महिला का आरोप है कि वह अब से पहले तीन शादी कर चुका है। इसमें एक हिंदू लड़की भी थी। आरोपित ने पति ने अब तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्षेत्र के काशीराम नगर निवासी सइदा ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका निकाह पांच साल पहले मैनाठेर के गांव तख्तपुर अल्लाह उर्फ नानपुर निवासी रजाबुल के साथ हुआ था। ससुराल गई तो पता चला कि जाबुल ने पहले किसी हिन्दू लड़की से शादी कर उसे छोड़ दिया। फिर एक और लड़की से निकाह किया।

    इसके बावजूद आरोपित ने खुद को कुंवारा बताकर निकाह कर लिया। अब आरोपित धमकी देता है कि मार कर चौथा निकाह करेगा। अब तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर आरोपित रजाबुल के खिलाफ मारपीट, धमकी देने और तीन तलाक की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।