Move to Jagran APP

Moradabad Today Horoscope : संतान से म‍िलेगा शुभ समाचार, वाहन चलाते हुए बरतें सावधानी, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे

Today Horoscope 20 february 2021 Moradabad आज के राश‍िफल के अनुसार तुला राश‍ि के लोग आज वाहन चलाते हुए सड़क पर चलते हुए तथा कार्य करते हुए सतर्कता बरतें। आज का दिन निवेश करने के लिए शुभ नहीं है। जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखें।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 20 Feb 2021 07:36 AM (IST)Updated: Sat, 20 Feb 2021 07:36 AM (IST)
Moradabad Today Horoscope : संतान से म‍िलेगा शुभ समाचार, वाहन चलाते हुए बरतें सावधानी, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे
वृष-आज आपका सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है।

मुरादाबाद, जेएनएन। Today Horoscope 20 february 2021 Moradabad। आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा ग्रह वृष राशि में गोचर कर रहा है। इससे उत्तर भारत में ठंड में अत्यधिक कमी आएगी। कुछ जगहों पर हल्‍के बादल छाए रह सकते हैं। धूप में तेजी एवं गर्मी रहेगी। हवा भी चलती रहेगी। कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में इजाफा होगा। जुकाम-बुखार फैलेगा। लकडी और लोहे के बाजार भाव में तेजी रहेगी। कुछ राशियों को लाभ एवं कुछ को हानि होने की संभावना है। राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर..

prime article banner

मेष-आज आप जोश और हिम्मत से कुछ असाधारण कार्यों में अपना हाथ डालेंगे। कुछ छोटी यात्राएं भी करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। यदि आप एक वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित कर दें। आपके संबंध आपके जीवनसाथी से किसी विवाद के कारण तनावग्रस्त हो सकते हैं। सकारात्मक रहें।

वृष-आज आपका सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। निश्चित रूप से आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय सट्टे में निवेश करने के लिए शुभ है। आप अपने आत्मनिर्भर रहेंगे। कुल मिलाकर दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लेंं तो अच्छा रहेगा।

मिथुन-आज आपका व्यय आपकी आय से अधिक रहेगा। व्यर्थ के धन खर्च से बचें वरना आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। आपके छोटे भाई बहन आपको नुकसान पहुंचाने की चेष्टा कर सकते हैं। आपके जीवनसाथी से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। इसलिए स्वयं पर नियंत्रण रखें और व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें अन्यथा आपके घर का वातावरण प्रभावित हो सकता है। आज का दिन आपके स्वास्थ्य व निवेश कार्य के लिए शुभ नहीं रहेगा।

कर्क-आज आपका आय व व्यय समान रहेगा। आज का दिन आपकी आय और व्यापार के लिए सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में निश्चित रूप से सुधार होगा। लंबी यात्रा रद होगी। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपके सहपाठी आपकी पढ़ाई में सहायता करेंगे। यदि आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित रखें। नुकसान हो सकता है।

सिंह-आज आपकी कार्य स्थिति में सुधार होगा। आपको अपनी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आपके पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपको ऐसे महत्वपूर्ण लोगों से सहयोग प्राप्त होगा जो आपके कार्य की स्थिति को सुधार सकते हैं। अपनी माता के स्वास्थ्य का समुचित रूप से ध्यान रखें। विद्यार्थी वर्ग अपने अध्ययन कार्य में एकाग्रचित होंगे। आपको अपने जीवनसाथी के नाम पर संपति प्राप्त हो सकती है। अपने कार्य में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी का संग आनंद देगा।

कन्या-आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आप अपनी उम्मीदों से अधिक धन कमाएंगे। आपका भाग्य आपका निरंतर साथ देगा। आपके अपने जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। अन्यथा भविष्य में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपको अपने संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा या उन्हें उन्हें एक पुरस्कार या समाज में सम्मान प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन कुछ मानसिक परेशानी रहेगी।

तुला- आज आप वाहन चलाते हुए, सड़क पर चलते हुए तथा कार्य करते हुए सतर्कता बरतें। आज का दिन निवेश करने के लिए शुभ नहीं है। जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखें। कुछ अनावश्यक तनाव रह सकता है। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। किसी अशुभ समाचार से निराशा हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

वृश्चिक-आज का दिन जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त करने के लिए उत्तम है। आपको निश्चित रूप से सहयोग प्राप्त होगा। आज आप थोड़ा रूमानी हो जाएंगे। पढ़ाई के लिए दिन अनुकूल है। व्यापारी वर्ग को नए साझेदार के साथ उन्नति प्राप्त होने के आसार हैं। यह समय जमा पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। परंतु सट्टे पर निवेश के लिए शुभ नहीं है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। खाने-पीने के मामले में सावधान रहें। रोजाना नियमित रूप से व्यायाम करें। किसी महिला को न सताएं और महिलाओं से अच्छा व्यवहार रखें।

धनु-आज का दिन विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्मविश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा। किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। व्यापारी लोग अपने व्यापार में उन्नति के उद्देश्य से किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे। लाभ हो सकता है।

मकर-आज का दिन विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्मविश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा। किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। व्यापारी वर्ग अपने व्यापार में उन्नति करेगें अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंं तो अच्छा रहेगा।

कुम्भ-आज के दिन आप अपने तनाव और समस्याओं से निजात पा लेंगे। आज के दिन आप अपने परिवार और मित्रों के साथ आनंदित रहेंगे। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम या पारिवारिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। कोई नया वाहन खरीदेंगे या अपने माता-पिता से धन प्राप्त कर सकते हैं। आपके संबंध आपकी माता जी से शुभ बने रहेंगे। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि के लिए आज का दिन उत्तम है।

मीन-आज आप थकान और आलस्य के शिकार रहेंगे। आपके आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होगी। आपके द्वारा लिया गया एक कठिन निर्णय आपसे कड़ी मेहनत करवाएगा। आपको धन कठिन मेहनत से ही प्राप्त होगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर बने रहेंगे। संतान से भी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग अपने उद्देश्य की पूर्ति में सफल होंगे।

पंचांग

20 फरवरी 2021 दिन शनिवार

माघ शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि

शक 1942 संवत2077

सूर्योदय-06:45

सूर्यास्त-17:59

नक्षत्र-रोहिणी

योग-वैधृति

करण-बव

चन्द्रमा राशि-वृष

अग्निवास-पृथ्वी

सूर्य नक्षत्र-धनिष्ठा

अयन-उत्तरायण

गोल-दक्षिण

ऋतु-शिशिर

राहू काल-09:45 से 11:10 पूर्वाहन

दिगसूल-पूर्व दिशा

गुप्त नवरात्र चल रहा है

अभिजीत मुहूर्त -12:11 से 12:59 अपराहन तक

अमृत सिद्धि योग-06:55 से 30:54 घटी पल

राजप्रदयोग-13:32 से 30:54 घटी पल

सर्वार्थसिद्धि योग-06:55 से 30:54 घटी पल

सिद्धि योग-13:32 से 30:54 घटी पल 

यह भी पढ़ें :-

अमरोहा नरसंहार : इश्क नहीं, अवैध संबंध में अंधे थे शबनम-सलीम; जानें- खून के रिश्तों के कत्ल की असली कहानी

Amroha Bawankhedi Massacre: शबनम की दया याचिका प्रमुख सचिव न्याय और जिला जज को भेजी, कुछ द‍िन के ल‍िए टल सकती है फांसी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.