विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चाय की पत्ती में मिलावट का खुलासा: फहमीदा और गुडवाइल ब्रांड की बिक्री पर रोक, मुरादाबाद में मिला 5 गुना लोहे का बुरादा

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Thu, 22 Oct 2026 03:13 AM (IST)

खाद्य सुरक्षा विभाग ने मुरादाबाद में फहमीदा कलर मसाला टी और गुडवाइल टी ब्रांड की चाय पत्ती में मिलावट पाई ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. फहमीदा और गुडवाइल चाय पत्ती में मिलावट मिली।

  2. लोहे के कण और प्रतिबंधित रंग पाए गए, बिक्री रुकी।

  3. मुरादाबाद में स्थानीय चाय में पांच गुना अधिक लोहा।

जागरण टीम, मुरादाबाद। दो ब्रांड की चाय की पत्ती में मिलावट मिली है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को फहमीदा कलर मसाला टी और गुडवाइल टी के नमूनों में लोहे के बारीक कण मिलने के साथ प्रतिबंधित रंग भी मिला। विभाग ने दोनों उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाते हुए संबंधित विक्रेताओं को नोटिस जारी किए हैं।

वहीं, मुरादाबाद में भी लोकल चाय की पत्ती के पैकेट में अनुमन्य सीमा से पांच गुणा अधिक लोहे का बुरादा मिला। प्रकरण में वाद दायर करने की तैयारी है। प्रभारी सहायक आयुक्त संजीव सिंह ने बताया कि टीम ने एक शिकायत पर 21 जुलाई को पीके ट्रेडर्स से 28,080 रुपये मूल्य की 78 किलो फहमिदा कलर मसाला टी जब्त की थी। अगले दिन दुकान से भी चाय जब्त की गई थी।

इनके नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। प्रयोगशाला से दोनों चाय की पत्ती के नमूनों की रिपोर्ट में हानिकारक मिलावट मिली है। इसके बाद फहमीदा मसाला टी और गुडवाइल टी ब्रांड की बिक्री पर रोक लगाने के आदेश हुए हैं। चाय पत्ती कहां तैयार और पैक हुईं। किन-किन दुकानों पर इनकी आपूर्ति हो रही, इसका पता लगाया जा रहा। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

मुरादाबाद के खाद्य सुरक्षा विभाग ने वर्ष 2025 में मुरादाबाद निवासी रामवीर के यहां से खुली चायपत्ती का नमूना लिया था। प्रयोगशाला की रिपोर्ट के अनुसार, नमूने में आयरन की मात्रा 690 मिलीग्राम प्रति किलोग्राम मिली, जबकि निर्धारित मानक 125 मिलीग्राम प्रति किलोग्राम है। लोहे के कण मशीन से चाय की पत्ती तैयार करने की प्रक्रिया के दौरान आ जाते हैं। जिन्हें चुंबकीय क्षेत्र की वजह से न्यूनतम मानक तक लाया जाना होता है।

यह भी पढ़ें- जौहर ट्रस्ट मामला: आजम खान के करीबी सालिम से ED ने की 8 घंटे पूछताछ, CA दीपक गोयल को समन

सात में से पांच नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है। मुरादाबाद जिला अस्पताल के फिजिशियन डा. आशीष कुमार सिंह ने बताया कि ने बताया कि खाद्य पदार्थ में केमिकल युक्त रंग और लोहे के बारीक कण शरीर के अंदरूनी अंगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। पेट दर्द, मतली और उल्टी जैसी समस्याओं की संभावना भी बढ़ जाती है।