Move to Jagran APP

प्रदूषण से फिर फूला मुरादाबाद का दम Moradabad News

जिला मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि अधिकतम तापमान 29.8 तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा।

By Narendra KumarEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 07:18 AM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2019 07:20 AM (IST)
प्रदूषण से फिर फूला मुरादाबाद का दम Moradabad News
प्रदूषण से फिर फूला मुरादाबाद का दम Moradabad News

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद । महानगर में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति की ओर बढ़ते हुए लगातार पांचवें दिन गंभीर श्रेणी में बना रहा। बुधवार को देश में कुरुक्षेत्र व करनाल के बाद सबसे खराब हवा मुरादाबाद की आंकी गई। प्रदूषण को रोकने के तमाम उपाय एक बार फिर से हवा में मिल गए और जहरीली हवा के बीच शहर का दम फूलता रहा।  

prime article banner

सुबह बादलों के साथ लुकाछिपी करते हुए सूरज की वजह से दिन में स्थिति थोड़ी सामान्य थी। शाम छह बजे मुरादाबाद का एयर क्वालिटी इंडेक्स 327 के साथ देश में दसवें नंबर पर था लेकिन, जैसे ही अंधेरा छाया धुंध भी बढ़ गई और एक्यूआइ 375 पहुंच गया। नतीजतन लोगों ने घुटन और आंखों में जलन महसूस की। साथ ही मुरादाबाद देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर मापा गया। 

हवा में घुले छोटे जहरीले कण । शाम होते ही हवा में छोटे जहरीले कणों की संख्या अधिक हो गई। पीएम 2.5 मानक से ऊपर बढ़ कर 366 पहुंच गया। इसी तरह पीएम 10 589 मापा गया। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वैज्ञानिकों का कहना है कि पीएम 2.5 और 10 का बढऩा यह बताता है कि हवा में रासायनिक तत्वों में कार्बन और नाइट्रोजन की मात्रा काफी बढ़ गई है। इससे हवा जहरीली महसूस की गई। 

बढ़ता गया तापमान । प्रदूषण के कारण मुरादाबाद में तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह बादल छाने के कारण तापमान नीचे था लेकिन, जैसे-जैसे हवा में प्रदूषित कणों की मात्रा बढ़ती गई तापमान भी बढ़ता गया। जिला मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि अधिकतम तापमान 29.8 तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। 

सूची 

शहर             एक्यूआइ 

कुरुक्षेत्र          421

करनाल          411

मुरादाबाद        375

मेरठ             374

पटियाला        369  

--------

पीएम 2.5 - 366

पीएम 10 - 589


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK