विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद मुठभेड़ में बड़ा ट्विस्ट: टिड्डा और दीनू के एनकाउंटर की फाइल अब रामपुर ट्रांसफर, जानें क्यों लिया गया ये फैसला

Published: Sat, 31 Jan 2026 01:29 AM (IST)

मुरादाबाद में कारोबारी जफर अली से रंगदारी वसूलने आए आसिफ उर्फ टिड्डा और दीनू के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने ...और पढ़ें

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

HighLights

  1. दस नवंबर की रात एसटीएफ और मुरादाबाद पुलिस की हुई थी मुठभेड़

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। कारोबारी जफर अली रंगदारी वसूलने के लिए मुरादाबाद पहुंचे आसिफ उर्फ टिड्डा और दीनू को मुठभेड़ में ढेर करने के प्रकरण में अब डीआइजी ने पूरे मामले की जांच रामपुर पुलिस को सौंपी है। अब तक इस मामले की जांच एसआइटी इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार कर रहे थे, लेकिन बाद में जांच पर कोई सवाल न खड़ा करे इसके लिए जांच को डीआइजी मुनिराज जी ने जांच रामपुर ट्रांसफर कर दी है।

आसिफ उर्फ टिड्डा मूलरूप से गाजियाबाद के भोजपुर स्थित कलछीना का निवासी था। पिता की मृत्यु के बाद उसने मेरठ के रसीद नगर में ठिकाना बनाया और गैंग बनाकर लूटपाट करने लगा था। इसने अपने गिरोह में अपने फुफेरे भाई दीनू निवासी खिवाई को शामिल कर लिया। दोनों ने मिलकर अलीगढ, बुलंदशहर, हापड़े, मुरादाबाद, सहारनपुर, उत्तराखण्ड, दिल्ली, हरियाणा राज्यों में वारदात को अंजाम दिया था।

इन पर हत्या, लुट, डकैती अपहरण, अवैध कब्जा, रंगदारी, मारपीट जैसी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज थी। सितंबर माह में दोनों बदमाशों ने मुरादाबाद निवासी जफर अली से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी तो मुरादाबाद पुलिस भी इनके पीछे लग गई थी। दस नवंबर को आसिफ को अपने फुफेरे भाई दीनू के साथ कारोबारी से मुरादाबाद रंगदारी के रुपये वसूलने के लिए आया था।

सूचना के बाद एसटीएफ और मुरादाबाद पुलिस ने इनकी तलाश में लग गई थी। रात में पुलिस और एसटीएफ ने भोजपुर क्षेत्र में दोनों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। एसएसपी सतपाल अंतिल के बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

इसके बाद जांच इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह को सौंपी गई। अब डीआइजी मुनिराज जी ने जांच रामपुर पुलिस से कराने का निर्णय लेते हुए रामपुर ट्रांसफर कर दी। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि जांच रामपुर ट्रांसफर की गई है।

 

यह भी पढ़ें- हिंदू छात्रा के कोर्ट में रोंगटे खड़े करने वाले बयान; अब सलाखों के पीछे होंगी बुर्का पहनाने वाली 5 आरोपी सहेलियां!