गैंगस्टर की दो आरोपित बहनों को मुरादाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, गैंग बना कर रहीं थीं अपराध
मझोला थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की दो महिला आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की। पकड़ी गई दोनों आरोपित सगी बहनें हैं। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दोनों बहनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की थी।
मुरादाबाद, जेएनएन। मझोला थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की दो महिला आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की। पकड़ी गई दोनों आरोपित सगी बहनें हैं। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दोनों बहनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की थी। जिसके बाद मझोला थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हरथला सब्जी मंडी में 25 सितंबर 2020 को तीन महिलाओं को चोरी के आरोप में पकड़ा गया था। पुलिस की पूछताछ में महिला आरोपितों ने अपने नाम बिजनौर जनपद नूरपुर थाना क्षेत्र के इस्लामनगर निवासी कविता पत्नी विजय व उसकी सगी बहन पूजा पुत्री राजेंद्र के साथ तीसरी महिला पिंकी उर्फ रिकी पत्नी वीर सिंह के रूप में हुई थी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा था। इसी दौरान पुलिस को जांच में पता चला था कि पकड़ी गई तीनों महिलाएं गिरोह बनाकर काम करती है। राहगीरों से और रोडवेज बसों में सवारियों से चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देती है। जिसके बाद सिविल लाइंस थाने में पहले महिला गिरोह को पंजीकृत करने की कार्रवाई की गई थी। मझोला थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोपित कविता उर्फ अता और उसकी बहन पूजा को दिल्ली रोड चौधरी चरण सिंह चौक से गिरफ्तार किया गया। दोनों महिला आरोपित किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रही थी। जबकि इस महिला गैंग की तीसरी आरोपित रिंकी उर्फ पिंकी की तलाश की तलाश की जा रही है। मौके से वह पुलिस को चकमा देकर भाग गई।
यह भी पढ़ें :-
मुरादाबाद मंडल के रामपुर में महिला का मतांतरण कराकर किया निकाह, पांच के खिलाफ रिपोर्ट