मुरादाबाद। मतदाताओं को रिझाने की हर मुमकिन कोशिश हो रही है। रसगुल्ला, गुलाब जामुन और बालूसाई के बाद अब केला बांटे जाने का मामला प्रकाश में आया है। मतदाताओं को केला बांटने के चार आरोपितों को मूंढापांडे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी नवाब सिंह के मुताबिक उपनिरीक्षक सुधीर कुमार को सूचना मिली कि ग्राम भीतखेड़ा के मजरा में प्रधान पद के प्रत्याशी श्याम लाल उर्फ स्वामीजी के समर्थक मतदाताओं को गैरकानूनी तरीके से रिझाने की कोशिश कर रहे हैं। आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए मतदाताओं के बीच केला बांटा जा रहा है। पुलिस ने मौके पर छापेमारी की। मौके से सूरजपाल, सोमपाल व महेंद्र निवासीगण ग्राम भीतखेड़ा के अलावा पूरन निवासी मुड़िया मलूकपुर को पुलिस ने दबोचा। चारों बगैर मास्क के ग्रामीणों के बीच मिले। उनके कब्जे से छह कुंतल केला बरामद हुआ। आरोपितों के खिलाफ महामारी व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।






न्यूज़
मरीज
अस्पताल
दवाएँ
बाजार
पुलिस












a