मुरादाबाद में गांव के पास ही होगा कुपोषित बच्चों का इलाज, बिलारी और कांठ में शुरू होंगे पोषण पुनर्वास केंद्र
मुरादाबाद में गंभीर कुपोषण से जूझ रहे बच्चों के उपचार के लिए बिलारी और कांठ में नए पोषण पुनर्वास केंद्र ...और पढ़ें
-1792140672076_m.webp)
यह तस्वी एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
बिलारी और कांठ में नए पोषण पुनर्वास केंद्र स्थापित।
ग्रामीण बच्चों को नजदीक मिलेगा उपचार और पौष्टिक आहार।
माताओं को बच्चों की बेहतर देखभाल के तरीके सिखाए जाएंगे।
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। गंभीर कुपोषण से जूझ रहे बच्चों के उपचार के लिए अब ग्रामीण परिवारों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। बिलारी और कांठ में पोषण पुनर्वास केंद्र स्थापित होने से क्षेत्र के बच्चों को नजदीक ही भर्ती कर उपचार और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने की सुविधा मिलेगी। इन केंद्रों पर बच्चों के वजन, स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार की निगरानी की जाएगी।
साथ ही माताओं को बच्चों की बेहतर देखभाल और खानपान के तरीके भी बताए जाएंगे जिला अस्पताल में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र में पिछले साढ़े चार साल के दौरान 1,148 बच्चों का उपचार किया जा चुका है। बच्चों को बेहतर सुविधा देने के लिए यहां बेड की संख्या भी बढ़ाई गई है।
अब बिलारी और कांठ में केंद्र स्थापित होने से ग्रामीण क्षेत्रों के गंभीर कुपोषित बच्चों को उपचार के लिए जिला मुख्यालय तक आने की जरूरत कम होगी। पोषण पुनर्वास केंद्रों पर गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को सामान्य तौर पर 14 दिन तक भर्ती रखकर उपचार दिया जाता है।
