Move to Jagran APP

मुरादाबाद में सिर्फ ठेला और पटरी वालों पर चल रहा बुलडोजर, नगर निगम को नहीं दिखते पक्के अवैध निर्माण

Moradabad Municipal Corporations Bulldozer कांठ रोड पर नगर निगम की टीम का ठेला फड़ खोखा हटाने पर जोर रहा। पक्के अवैध निर्माण छोड़ दिए गए। जिससे दो स्थानों पर लोगों ने हंगामा किया। सिद्ध अस्पताल के आसपास के खोखे हटाने के दौरान लोगों ने हंगामा किया।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Tue, 24 May 2022 02:15 PM (IST)Updated: Tue, 24 May 2022 02:15 PM (IST)
मुरादाबाद में सिर्फ ठेला और पटरी वालों पर चल रहा बुलडोजर, नगर निगम को नहीं दिखते पक्के अवैध निर्माण
Moradabad Municipal Corporations Bulldozer : नाले व ग्रीन बेल्ट में पक्के अवैध निर्माण को हटाने पर अड़े लोग

मुरादाबाद, जेएनएन। Moradabad Municipal Corporations Bulldozer : कांठ रोड पर नगर निगम की टीम का ठेला, फड़, खोखा हटाने पर जोर रहा। पक्के अवैध निर्माण छोड़ दिए गए। जिससे दो स्थानों पर लोगों ने हंगामा किया। सिद्ध अस्पताल के आसपास के खोखे हटाने के दौरान लोगों ने हंगामा किया। लोग सिद्ध अस्पताल का पक्का अवैध निर्माण गिराने पर अड़ गए। अस्पताल की ओर से नाले की दीवार के सहारे एटीएम बूथ का निर्माण, नाले पर लिंटर ग्रीन बेल्ट तक पक्का अतिक्रमण गिराने पर अड़े तो नगर निगम ने अस्पताल प्रशासन से बात करने का प्रयास किया।

loksabha election banner

आधा घंटा तक नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर रुकी रही। बाद में अस्पताल प्रशासन की ओर से 24 घंटे में पक्का निर्माण नाले से हटाने का आश्वासन दिया। इसके बाद नगर निगम की टीम आगे बढ़ी। लोगों का कहना था कि रसूखदारों का अतिक्रमण छोड़ दिया गया और गरीबों को उजाड़ जा रहा है, यह कहां का न्याय है। राजकीय महिला पालिटेक्निक से लेकर विवेकानंद अस्पताल के सामने खोखे रखे खोख स्वामी टीम के पहुंचने से पहले ही सुरक्षित जगह खोखे उठाकर ले गए। नाले पर लकड़ी के तख्ते डालकर खोखे रखकर आगे ढाबा चला रहे थे।

नाले से इन लकड़ी के तख्तों को बुलडोजर से तोड़ दिया गया। विवेकानंद अस्पताल के पास भी बुलडोजर से खोखे तोड़ने के दौरान एक पन्नी डालकर रह रही एक गरीब बुर्जुग महिला का आसरा भी उजाड़ दिया। इसका लोगों ने विरोध किया कि कम से कम इस गरीब महिला का आसरा तो छोड़ देते। लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन, कुछ लोग पीछे हट गए। इस महिला को आसपास के दुकानदार ही भोजन, कपड़े व अन्य सामान उपलब्ध कराते हैं।

झांझनपुर में सड़क पर फैली निर्माण सामग्री जब्तः झांझनपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की सामग्री सड़क पर फैली हुई थी। नगर निगम की टीम ने स्वामी से बात करनी चाही। लेकिन, कोई नहीं आया। टीम ने बुलडोजर से ईंटें ट्रैक्टर-ट्राली में भरवा लीं। रंग फैक्ट्री के सामने भी मशीनें नाले पर बने स्लैब पर रखी हुई थीं। इन्हें भी नगर निगम ने जब्त कर लिया। बजरी बजरफुट भी सड़क पर फैला था।

इसे भरने की कोशिश की गई। लेकिन, 1000 रुपये का जुर्माना वसूल लिया और चेतावनी दी कि आगे से सड़क पर सामान न रखा जाए। करीब 20 अस्थाई अवैध फड़, खोखे व ठेले, ढाबे हटाए गए। पांच लोगों से 8200 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इस मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से प्रवर्तन दल की टीम के साथ कर्नल एसके शाही, जेई किशन लाल, शिव मोहन गुप्ता, कर अधीक्षक मंगल सिंह पापड़ा, आरआइ केशव विश्नोई, मंयक चौधरी, शुभम चौहान मौजूद रहे।

अधिकांश ने टीम को देख स्वयं हटा लिए खोखे व सामानः कांठ रोड पर अतिक्रमण अभियान के दौरान अधिकांश ने खोखे स्वयं हटा लिए। गुलाब मस्जिद के पास कार धुलाई सेंटर, चाय की दुकान, ढाबा लोगों ने टीम के आने से पहले ही बंद कर दिए। भट्टियां, बर्तन, सिलेंडर सब उठा ले गए। विवेकानंद के सामाने भी करीब आधा दर्जन से अधिक ढाबे अवैध रूप से नाले व फुटपाथ पर चलते हैं। यह भी अपना सारा सामान उठा ले गए। अकबर किले से विवेकानंद तक चलाए गए पूरे अभियान में यही स्थिति रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.