विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुरादाबाद में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए किया गया ये काम, जानें क्या किया गया

By Samanvay PandeyEdited By:
Published: Sat, 11 Sep 2021 08:50 AM (IST)

Moradabad Mission Shakti महिला शक्ति फेस तीन के स्वावलंबन दिवस के अंतर्गत कोविड कंट्रोल रूम कचहरी कैंपस मुरादाबाद में अपर ...और पढ़ें

महिला स्वयं सहायता समूह को बुलाकर उनके उत्पाद का प्रदर्शन कराया गया।
महिला स्वयं सहायता समूह को बुलाकर उनके उत्पाद का प्रदर्शन कराया गया।

मुरादाबाद, जेएनएन। Moradabad Mission Shakti : मिशन शक्ति अभियान के तहत 15 महिलाओं को स्वावलंबन बनान के लिए ई-स्टाम्प बेचने के लिए लाइसेंस जारी कर दिए हैं। महिला शक्ति फेस तीन के स्वावलंबन दिवस के अंतर्गत कोविड कंट्रोल रूम, कचहरी कैंपस, मुरादाबाद में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रीति जायसवाल ने 15 महिलाओं को स्वावलंबन दिवस के अंतर्गत ई-स्टांप के लाइसेंस की स्वीकृति प्रदान की गई। महिलाओं को उससे संबंधित सर्टिफिकेट और रिपोट्स पिंक पेपर पर प्रिंट कराया जा रहा है, ताकि अभियान की स्मृति रहे। साथ ही महिला स्वयं सहायता समूह को बुलाकर उनके उत्पाद का प्रदर्शन कराया गया।

उनकी समस्याओं को सुना गया तथा उनको बेहतर तकनीक फैशन के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया तथा नियमित रूप से उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए चुनाव स्थान चिन्हित करने का निर्णय लिया गया। स्वयं सहायता समूह के द्वारा नमकीन, भगवान जी की पोशाक, सूट, हेयर बैंड्स, इयररिंग्स, बैगन, पिलो कवर आदि। मिशन शक्ति फेस-तीन का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं को जागृत करना तथा उनके उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। महिलाएं किसी से पीछे नहीं है, वह भी आगे बढ़ रही है और लगातार बढ़ने की कोशिश भी कर रही है। इन सब में सरकार बराबर उनके साथ बैठकर खड़ी है और उनको दिशा निर्देश दे रही है। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रिया पटेल भी उपस्थित रहीं।

पार्क में बैठे प्रेमी जोड़े को पकड़कर पुलिस को सौंपा : मझोला थाना क्षेत्र के मानसरोवर कालोनी स्थित पार्क में एक प्रेमी जोड़ा बैठकर बात कर रहा था। इसी दौरान स्थानीय लोग उनसे बातचीत करने के लिए पहुंच गए। पूछताछ में पता चला कि लड़का और लड़की अलग-अलग समुदाय के थे,जिसके बाद स्थानीय लोगों ने लड़के को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसी दौरान एक व्यक्ति ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस वीडियो में स्थानीय लोग लड़के को पीटते हुए लव जिहाद का आरोप लगा रहे हैं। इस मामले में मझोला थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि इस मामले में लिखित रूप से कोई शिकायत नहीं मिली थी। जिसके बाद आरोपित लड़के को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।