विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Moradabad News: मतांतरण कर रही हूं... हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाकर ले गया नाजिम, वीडियो भेजकर दी जानकारी

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 12 Jul 2025 07:59 AM (IST)

मुरादाबाद के डिलारी में नाजिम नामक युवक पर एक हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाकर ले जाने का आरोप ...और पढ़ें

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने थाने का किया घेराव
  2. युवती को बरामद करने और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
  3. युवती ने युवक संग प्रसारित किया वीडियो, खुद मतांतरण करने का किया दावा

संसू, जागरण. डिलारी/मुरादाबाद। गांव मुस्तापुर बडेरा के नाजिम ने हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाकर ले गया। युवती ने वीडियो जारी इस्लाम धर्म कबूल करने की बात कही है। युवती की वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित होने के बाद भी पुलिस एक्शन में आ गई। अधिकारियों ने पुलिस की कई टीम आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगा दी है।

जानकारी होने पर शुक्रवार को बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता डिलारी थाने पहुंचे। गिरफ्तारी न होने पर विरोध जताते हुए युवती को तलाशने की मांग कर उन्होंने थाने का घेराव किया। हालांकि युवती ने युवक के साथ वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया। इसमें वह खुद इस्लाम कबूल करने का दावा कर रही है।

लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग

डिलारी क्षेत्र के गांव मुस्तापुर बडेरा निवासी नाजिम ने गांव की ही दलित युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी दोनों परिवारों के अलावा गांव के लोगों को भी हो गई थी। युवक नौ जुलाई को युवती को लेकर फरार हो गया। जैसे ही इस बात की जानकारी गांव के लोगों को लगी तो तनाव फैल गया।

पुलिस ने युवती के पिता के शिकायती पत्र पर गुमशुदगी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी। मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब शुक्रवार को युवती ने नाजिम के पास बैठकर एक वीडियो बनाई।

वीडियो में वह माता और पिता का नाम बताने के बाद कहती है कि मेरे माता पिता मुझसे अधिक उम्र के लड़के साथ शादी करना चाह रहे थे। इसी के चलते मैं नाजिम के साथ अपनी मर्जी से आई हूं। नाजिम परिवार को परेशान न किया जाए। युवती वीडियो में इस्लाम धर्म कबूल करने की बात भी कह रही है। जैसे ही वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ तो अधिकारियों में खलबली मच गई।

बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे थाने

मामले का संज्ञान लेते हुए दोनों को बरामद करने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगा दी गई। उधर बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के डिलारी ब्लाक अध्यक्ष कमल सिंह के अनुसार, यह मामला लव जिहाद से जुड़ा है। शुक्रवार को बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को घटना की सूचना मिली तो वे सुबह 10 बजे थाने पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस से आरोपित नाजिम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और युवती को बरामद करने की मांग की। उन्होंने विरोध जताते हुए थाने का घेराव किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें समझाकर भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज मामले की जांच की जा रही है। युवती की तलाश जारी है।

गांव में तनाव, बार-बार पहुंच रही पुलिस

गांव मुस्तापुर बडेरा में हिंदू और मुस्लिम आबादी करीब बराबर हैं। मुस्लिम युवक युवती को लेकर गया तो गांव में तनाव हो गया। स्थिति उस समय तनाव पूर्ण हो गई जब लोगों ने प्रसारित वीडियो में सुना की युवती इस्लाम धर्म कबूल कर रही है। इसके बाद पुलिस भी एक्टिव हो गई। बार-बार गांव में पुलिस पहुंच रही है और लोगों से शांति बनाए रखने का आह्वान कर रही है।

शिकायती पत्र के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। दोनों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कुंवर आकाश सिंह, एसपी देहात