विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरा मजदूर, पहिये के नीचे आकर हुई मौत

Published: Tue, 25 Aug 2026 10:30 AM (IST)

मुरादाबाद में एक मजदूर चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर पहिये के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो ...और पढ़ें

ट्रॉली के पहिए के नीचे आकर हुई मजदूर की मौत।

ट्रॉली के पहिए के नीचे आकर हुई मजदूर की मौत।

HighLights

  1. मुरादाबाद में मजदूर चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर कुचला गया।

  2. हादसे में संभल निवासी मजदूर दानिश की मौके पर मौत।

  3. स्वजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव घर ले गए।

संवाद सूत्र, मुरादाबाद। चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली से मजदूर गिर गया। मजदूर ट्रॉली के पहिये के नीचे आकर कुचल गया। हादसे में मजदूर की मौत हो गई। स्वजन बिना किसी कार्रवाई के शव घर ले गए। संभल जिले के असमोली क्षेत्र के रतूपुर गांव निवासी दानिश ट्रैक्टर-ट्रॉली में भट्ठे से ईंट लादकर मुरादाबाद गए थे।

सोमवार की शाम को ईंट मुरादाबाद उतारकर ट्रैक्टर ट्राली से घर जा रहे थे। जैसे ही वह पाकबड़ा क्षेत्र के लोदीपुर राजपूत स्थित गांव बर्गर किंग के सामने पहुंचे तो ट्रैक्टर ट्राली पर मजदूर कुछ सामान लेने के लिए रुके थे। तभी अचानक चालक चांद अली ने ट्रैक्टर चला दिया। ट्रैक्टर आगे बढ़ा तो सीट पर बैठे दानिश उछलकर नीचे गिर गए।

तभी दानिश के ऊपर ट्राली का पहिया चढ़ गया। दानिश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भीड़ जमा हो गई। सूचना पर स्वजन भी पहुंच गए। स्वजन ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को घर ले गए। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि इस घटना की जानकारी नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में 10वां तेंदुआ पिंजरे में कैद: सहसपुरी में वन विभाग को मिली सफलता, DFO ने की लोगों से अपील